shobhit University Gangoh
 

रेल कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

रेल कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
  • सहारनपुर में यूआरएमयू के पदाधिकारियों का स्वागत करते रेल कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN]। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल सचिव मंजीत सिंह ने रेलवे के निजीकरण को तुरंत बंद करने तथा रेलवे में खाली पड़े पदों को भरने के साथ ही पुरानी पेंशन स्कीम को भी चालू किए जाने की मांग की।

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल सचिव मंजीत सिंह आज यहां रेलवे स्टेशन के बाहर यूआरएमयू द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने रेल कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर रोष जताया। उन्होंने रेलवे अस्पताल में एमआरआई, सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे आवासों में शौचालय, टूटी नालियां व सड़क निर्माण कराने की मांग की।

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार व मंडल सचिव मंजीत सिंह का रेल कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और ढोल नगाड़ों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान रामप्रीत, अश्विनी कुमार, शिवपाल, बाबूराम, एसएस वालिया, रवि कुमार, अजय सिंह, सतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ताराचंद, उपेंद्र गुप्ता, सुभाष त्यागी, संजय सिंह, बजाज सिंह आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia