भारत बंद के समर्थन में रेलवे कर्मचारियों ने भी किया प्रदर्शन

भारत बंद के समर्थन में रेलवे कर्मचारियों ने भी किया प्रदर्शन
  • सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर भारत बंद के समर्थन में नारेबाजी करते रेल कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN]। नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन से जुड़े रेलवे कर्मचारियों ने एआईआरएफ व एचएमएस के आह्वान पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन किसानों के भारत बंद को अपना सम्पूर्ण समर्थन देने के साथ ही प्रदर्शन किया। नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन की जंक्शन शाखा, मैकेनिकल व रनिंग शाखा के कर्मचारियों ने कामरेड परमजीत सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर भारत बंद के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए सचिव काम. परमजीत सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों पर जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं। इस कानून के विरोध में 700 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इन काले कानूनों को रद्द कर किसानों की सहमति से नए कानून बनाने चाहिए। काम. अवतार सिंह ने कहा कि रेलवे के फायदे में चलने के बावजूद भी उसे बेचा जा रहा है तथा किसानों, श्रमिकों व आम जनता पर गलत नीतियों से कानून थोपे जा रहे हैं जोकि सरासर गलत है। काम. दुष्यंतर ने सरकार की गलत नीतियों से कर्मचारियों को विस्तार से अवगत कराया और इन्हें शीघ्र ही रद्द कर किसानों, श्रमिकों व आम जनता को राहत दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सुलतान अहमद, मोनू, जसवंती, कमलेश, प्रेम, श्रवण सिंह, अनुज कुमार, वकील खान, सुधीर पंवार, सोनू, धर्मसिंह, अनिल कुमार, कुलदीप, विनोद, दिलीप, अरविंद अटवाल, राकेश, चरणसिंह, जितेंद्र, धर्मसिंह, रूपेश कुमार, सन्नी मलिक, रवि कुमार, जितेंद्र, सचिन, पवन मेहरा, बिनकेश, सौसिंह आदि रेल कर्मचारी शामिल रहे।