मनी लांड्रिंग मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ, राहुल-प्रियंका भी ईडी दफ्तर पहुंचे
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी अधिकारी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहे हैं। पार्टी नेता राहुल और प्रियंका गांधी भी ईडी दफ्तर में हैं। सोनिया से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। सोनिया गांधी ईडी अधिकारियों के सामने अपने बयान दर्ज करा सकती हैं। इससे पहले बीते गुरुवार को भी सोनिया गांधी से पूछताछ की गई थी। पहले दौर की ये पूछताछ दो घंटे तक चली थी।
28 प्रश्नों के दिए थे जवाब पहले दौर की पूछताछ में उन्होंने जांच अधिकारियों के 28 प्रश्नों के उत्तर दिए थे। अधिकारियों ने बताया कि पहले दौर की तरह मंगलवार को होने वाली पूछताछ के दौरान भी कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। ईडी कार्यालय में डाक्टर मौजूद रहेंगे और एंबुलेंस भी तैनात रखी जाएगी। सोनिया के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी ईडी कार्यालय पहुंच सकते हैं।
11:28 AM, 26 Jul 2022
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था। भाजपा के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। आज अगर वहां प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी पार्टी मुख्यालय के अंदर एंट्री बंद है। उन्होंने आगे कहा कि देश का हर नागरिक डरा हुआ है। बार-बार सोनिया जी को बुलाना… क्या पूछताछ करते हैं? इन्हें क्यों टारगेट बना रहे हैं।
11:21 AM, 26 Jul 2022
विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा- कांग्रेस
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि वे विपक्षी नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं, हम इससे लड़ेंगे। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ हैं। आप हमें अब और परेशान नहीं कर सकते।
11:13 AM, 26 Jul 2022
राहुल गांधी भी ईडी दफ्तर पहुंचे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। ईडी अधिकारी सोनिया गांधी से पूछताछ करेंगे।
11:10 AM, 26 Jul 2022
ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ईडी दफ्तर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ बेटी प्रियंका भी हैं।
11:00 AM, 26 Jul 2022
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन की तस्वीरें पार्टी दफ्तर की हैं।
10:45 AM, 26 Jul 2022
नेशनल हेराल्ड केस में पांच हजार करोड़ का गबन- भाजपा
भाजपा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में पांच हजार करोड़ मामले का गबन हुआ है। पूरा मामला कोर्ट में गया है, इस मामले पर आज सोनिया जी से पूछताछ भी हो रही है। सोनिया जी आज स्वीकार करने की आवश्यकता है कि किस प्रकार से ये षड्यंत्र रचा गया था, कौन मुख्य षड्यंत्रकर्ता है।
10:13 AM, 26 Jul 2022
कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे पार्टी कार्यकर्ता
कांग्रेस ने आज सत्याग्रह का एलान किया है। दिल्ली में कई जगहों पर सत्याग्रह की तैयारी है।जोश है…जज़्बा है और भाजपाई ज़ुल्म के खिलाफ लड़ने के इरादे।
अंग्रेज हुकूमत को घुटने टेकने के लिए मजबूर करने वाला कांग्रेस मुख्यालय आज भी भाजपाई तानाशाही के खिलाफ सत्याग्रह के लिए तैयार है।
10:05 AM, 26 Jul 2022
विपक्ष के पास मुद्दों की कमी- पात्रा
संबित पात्रा ने कि विपक्ष के पास आज मुद्दों की कमी है। मोदी जी की फोटो और वीडियो को जोड़-तोड़ कर जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सोशल मीडिया पर प्रस्तुत कर रहे हैं कि देखिए मोदी जी ने पूर्व राष्ट्रपति को सम्मान नहीं दिया, आज ये विपक्ष के पास मुद्दों की कमी के कारण ये नतीजा है।
09:51 AM, 26 Jul 2022
कांग्रेस सत्याग्रह का ड्रामा कर रही है- संबित पात्रा
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का माहौल कांग्रेस पार्टी इस पूरे विषय को लेकर माहौल बना रही है वह भी पूरा देश देख रहा है। सत्याग्रह का जो ड्रामा कांग्रेस कर रही है यह भी पूरा देश देख रहा है।
09:24 AM, 26 Jul 2022
ईडी दफ्तर जा सकते हैं प्रियंका, राहुल गांधी
सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ईडी के दफ्तर जा सकते हैं। पिछले हफ्ते ईडी के दफ्तर में सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ थीं।
09:23 AM, 26 Jul 2022
कांग्रेस ने की निंदा
कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की निंदा की है। कांग्रेस ने ईडी की इस पूछताछ को राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया कदम करार दिया है।
08:49 AM, 26 Jul 2022
10 जनपथ के बाहर पुलिस बल तैनात
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ईडी के सामने पेश होने वाली हैं। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ED के समक्ष पेश होने वाली हैं। तस्वीरें सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर से हैं जहां पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
08:38 AM, 26 Jul 2022
कांग्रेस करेगी शांतिपूर्ण सत्याग्रह
कांग्रेस की ओर से जारी निर्देश में राज्य इकाइयों से कहा गया है कि जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश होंगी उस समय शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित कराया जाए।
08:37 AM, 26 Jul 2022
सोमवार को किया था तलब
केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोनिया गांधी को सोमवार को तलब किया था, लेकिन बाद में यह तारीख एक दिन बढ़ा कर 26 जुलाई कर दी गई थी।
08:33 AM, 26 Jul 2022
प्रदर्शन की इजाजत नहीं
कांग्रेस को राजघाट पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है। राजघाट पर धारा 144 लगा दी गई है। कांग्रेस ने फैसला लिया कि पार्टी मुख्यालय के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।