पेगासस केस में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, उठाए ये सवाल
- सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने पेगासस जासूसी मामले ( Pegasus issue ) में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पेगासस जासूसी केस की जांच तीन सदस्यीय समिति करेगी
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने पेगासस जासूसी मामले ( Pegasus issue ) में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पेगासस जासूसी केस की जांच तीन सदस्यीय समिति करेगी. कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि लोगों की जासूसी किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं की जा सकती. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress leader Rahul Gandhi ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने पेगासस केस को लोकतंत्र पर हमला बताया है. उन्होंने सवाल उठाया कि पेगासस को भारत में लेकर कौन आया?
राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस को किसने खरीदा है? पेगासस को कोई प्राइवेट व्यक्ति नहीं खरीद सकता है. हमने पेगासस का मुद्दा संसद में उठाया. पेगासस केस लोकतंत्र पर हमला है. उन्होंने कहा कि एसआईटी बनना अच्छा कदम है.पेगासस सॉफ्टवेयर सरकार की ओर से खरीदा गया.
