shobhit University Gangoh
 

लोकतंत्र में हेर-फेर नहीं होने देंगे, फेसबुक को लेकर हर भारतीय पूछे सवाल: राहुल गांधी

लोकतंत्र में हेर-फेर नहीं होने देंगे, फेसबुक को लेकर हर भारतीय पूछे सवाल: राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर फेसबुक और व्हाट्सएप को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और हेट स्पीच के मामलों में फेसबुक की भूमिका पर हर भारतीय को सवाल पूछना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि हम कभी भी फेक न्यूज, हेट स्पीच और पक्षपात के जरिए मेहनत से पाए गए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचने नहीं देंगे। उन्होंने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा ज़करबर्ग को लिखे ईमेल को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि हम पक्षपात, फेक न्यूज और हेट स्पीच के जरिए बहुत मुश्किल से हासिल किए गए अपने लोकतंत्र में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकते।

कांग्रेस नेता ने लिखा कि वॉल स्ट्रीट जनरल के खुलासे पर हर भारतीय को सवाल पूछना चाहिए। वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि भारत और आरएसएस का भारत में फेसबुक और वॉट्सऐप पर कब्जा है। वे इसके जरिये फेक न्यूज और नफरत फैलाने का काम करते हैं, वे इसका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए करते हैं।

Jamia Tibbia