राहुल गांधी बोले- सरकार की गलत नीतियों का परिणाम झेल रहा आम नागरिक

राहुल गांधी बोले- सरकार की गलत नीतियों का परिणाम झेल रहा आम नागरिक
  • रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से पूरे देश में महंगाई सातवें आसमान पर है. देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली:  रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से पूरे देश में महंगाई सातवें आसमान पर है. देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आम नागरिक झेल रहा है. एफडी- 5.1 प्रतिशत, पीपीएफ- 7.1 प्रतिशत, ईपीएफ – 8.1 प्रतिशत, खुदरा महंगाई दर – 6.07 प्रतिशत और थोक महंगाई दर – 13.11 प्रतिशत है. जनता को राहत देने की ज़िम्मेदारी क्या सरकार की नहीं है?