सीएम चन्नी और सिद्धू के साथ राहुल गांधी दरबार साहिब पहुंचे, कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ टेका माथा

सीएम चन्नी और सिद्धू के साथ राहुल गांधी दरबार साहिब पहुंचे, कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ टेका माथा

अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की प्रदेश में एंट्री हो रही है। अमृतसर पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेसी प्रत्याशियों के साथ श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने कड़ा प्रसाद करवाया। राहुल पूरा समय मास्क लगाए रहे जबकि उनके साथ चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मास्क नहीं पहना। पूरे समय सिद्धू और चन्नी उनके दाएं-बाएं रहे। मुख्य भवन में राहुल गांधी ने गुरबाणी का श्रवण किया।

राहुल गांधी अपने दौरे में वह जालंधर में वर्चुअल रैली करके दोआबा के दलित वोट बैंक पर निशाना साधेंगे। राहुल गांधी का सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचने का प्रोग्राम था लेकिन वह करीब 12 बजे पहुंचे। उन्हें रिसीव करने के लिए पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी एयरपोर्ट पर पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी श्री दुर्गयाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर में माथा टेकेंगे। यहां से वह जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

jagran

राहुल गांधी के आने से पहले कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, विधायक कुलबीर सिंह जीरा, धर्मवीर अग्निहोत्री, इंद्रबीर सिंह बुलारियां, हर प्रताप सिंह अजनाला, जगविंदर सिंह जग्गा, लाडी शेरोवालीया, अश्वनी सेखाड़ी, सुनील दत्त व अन्य नेता श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में पहुंच गए हैं।

jagran

वहीं, शिक्षा एवं खेल मंत्री परगट सिंह ने कहा कि चुनाव कैंपेन शुरू करने से पहले गुरु घर का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। पंजाब में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। अगर साढे 4 सालों के बाद कांग्रेस में रिवोल्ट होता तो हमारा आंकड़ा 20 से 25 सीटों तक ही सीमित हो जाना था। अब हम बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं।

jagran

श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

उनके आगमन को देखते हुए श्री दरबार साहिब परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। परिसर के अंदर मीडिया कर्मियों के जाने पर लोग रोक लगा दी गई है। सूचना केंद्र के बाहर ही अब मीडिया उन्हें कवर कर पाएगा।

jagran

हेरिटेज स्ट्रीट में लगे स्वागत के पोस्टर

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर स्वागती पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआइ की तरफ से लगाए गए हैं। कुछ पोस्टर रोड डिवाइरों तो कई बड़े पोस्टर आसपास के भवनों पर लगाए गए हैं।

ये रहेगा राहुल गांधी का शेड्यूल

– राहुल गांधी सबसे पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेकेंगे। उसके बाद श्री दुर्ग्याणा मंदिर और फिर श्री रामतीर्थ क्षेत्र में शीश नवाने जाएंगे।

– इसके बाद वह सड़क मार्ग से जालंधर के लिए रवाना होंगे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से लेकर वह जालंधर के मिठापुर में वाइट डायमंड रिजार्ट से ‘पंजाब फतेह’ वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।

-इसके बाद वह सड़क मार्ग से आदमपुर के लिए रवाना होंगे और शाम छह बजे के आसपास विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।