shobhit University Gangoh
 

‘राहुल गांधी विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मिलकर…’, आरोपों के बीच BJP के मंत्री का बड़ा बयान

‘राहुल गांधी विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मिलकर…’, आरोपों के बीच BJP के मंत्री का बड़ा बयान

New Delhi : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बीते गुरुवार (04 दिसंबर, 2025) की शाम दिल्ली पहुंचे. वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इस बीच राजनीति भी हो रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग फॉरेन डेलिगेशन से मिले. इस पर अब बिहार बीजेपी के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है.

शुक्रवार (05 दिसंबर, 2025) को दिलीप जायसवाल ने पटना में मीडिया से राहुल गांधी के बयान पर कहा, “राहुल गांधी को अपनी आदत में  सुधार करना पड़ेगा. पहले राहुल गांधी देश की चिंता का सोच बनाए, उनकी छवि देश के प्रति अच्छी नहीं है जो जनता समझती है… इसलिए राहुल गांधी विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मिलकर क्या करेंगे? वो उनसे मिलकर देश की शिकायत ही करेंगे. जब वह विदेश में जाते हैं तो देश की शिकायत करते हैं… तो ऐसे लोगों को राजनीति में रहने का हक नहीं है तो विपक्ष की नेता की बात ही छोड़ दीजिए.”

Jamia Tibbia