रागी जत्थों ने संगत को किया शबद कीरतन से निहाल

रागी जत्थों ने संगत को किया शबद कीरतन से निहाल
  • सहारनपुर में महान कीरतन दरबार में संगत को निहाल करते रागी जत्थे।

सहारनपुर [24CN]। सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव महाराज के प्रकाश पूरब के उपलक्ष में आयोजित महान कीर्तन दरबार में रागी जत्थों द्वारा संगत को शबद कीरतन से निहाल किया गया। श्री गुरूसिंह सभा के तत्वावधान में आज गुरूद्वारा साहिब के दीवान हाल में प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात गांधी पार्क में दीवान सजाया गया जिसमें भाई रणधीर सिंह हजूरी रागी दरबार साहब अमृतसर, ज्ञानी देवेंद्र सिंह प्रचारक शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर, हैड ग्रंथी भाई वीरसिंह, कथावाचक भाई कुलदीप सिंह, भाई नरेंद्र सिंह, भाई जितेंद्र सिंह ने कथा एवं कीर्तन से उपस्थित संगत को निहाल किया। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी गुरूद्वारा साहिब में मत्था टेककर गुरू महाराज की खुशियां प्राप्त की। तत्पश्चात गुरू का अटूट लंगर बरता गया जिसमें संगत द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

कीरतन दरबार में गुरूसिंह सभा के प्रधान स. बलबीर सिंह धीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. दलजीत सिंह कोचर, महामंत्री गुरविंद्र सिंह कालड़ा, कोषाध्यक्ष सुजसवीर सिंह, रणजीव सिंह हरजी, गुरू पूरब कनवीनर आई. पी. सिंह, प्रीतपाल सिंह जुनेजा, आर. पी. सिंह, अरविंद्र पाल सिंह चावला, डा. श्रवणजीत सिंह, प्रमिंद्र पाल सिंह सोनी, सुरेंद्र पाल सिंह, बाबा हरमोहन सिंह, हरेंद्र सिंह चड्ढा, सतिंद्र सिंह माकन, तरणजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, छवप्रीत सिंह, जसविंद्र सिंह बग्गा, जसवंत सिंह बतरा, रणजीव सिंह प्रेमी, अमरजीत सिंह टीटा, राजपाल सिंह, प्रविंद्र सिंह कोहली,एम. पी. सिंह चावला, पुनीत सिंह धीर, रमनप्रीत सिंह कालरा, गुरमीत सिंह, दीदार सिंह सेठी, गुरमीत सिंह बंटी, इंद्रजीत सिंह खालसा, आशुदीप सिंह, रणदीप सिंह बतरा, डा. चरणजीत सिंह आनंद, परमवीर सिंह, प्रीतम सिंह, बलबीर सिंह चावला, रमनदीप सिंह सेठी, पुरूषोत्म सिंह दुआ, हरप्रीत सिंह हरीश, शानू, दलजीत सिंह बवेजा, सुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।