रागी जत्थों ने शबद कीरतन से किया संगत को निहाल

रागी जत्थों ने शबद कीरतन से किया संगत को निहाल
  • सहारनपुर में गुरूनानक देवजी महाराज की जयंती पर शबद कीरतन करते रागी जत्थे।

सहारनपुर [24CN]। सिखों के प्रथम गुरू श्रीगुरूनानक देवजी महाराज के प्रकाश पूरब के उपलक्ष में आयोजित महान कीर्तन दरबार में रागी जत्थों द्वारा शबद कीरतन कर संगत को निहाल किया गया। स्थानीय गांधी पार्क में श्रीगुरूसिंह सभा के तत्वावधान में गुरूनानक देवजी महाराज के प्रकाश पूरब के उपलक्ष में आज प्रात: गुरूद्वारा साहिब के दीवान हॉल में प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात श्रीगुरूग्रंथ साहब की पालकी सजाकर गांधी पार्क में दीवान सजाया गया जिसमें पूर्व जत्थेदार प्रो. मंजीत सिंह, भाई बलदेव सिंह, भाई करनैल सिंह, भाई परमजीत सिंह, कथावाचक भाई कुलदीप सिंह, हैड ग्रंथी भाई वीरसिंह, पंजाबी गुरूद्वारा के भाई दिनेश सिंह द्वारा कथा एवं कीरतन द्वारा उपस्थित संगत को निहाल किया गया। कीरतन दरबार की समाप्ति पर प्रधान स. जसवीर बग्गा ने श्रद्धालुओं को गुरूनानक देवजी महाराज के प्रकाश पूरब की बधाई दी। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं द्वारा गुरू का लंगर ग्रहण किया गया।

इस दौरान हरेंद्र सिंह चड्ढा, स. हरभूपेंद्र सिंह, आई. पी. सिंह, मंजू सिंह, तेजेंद्र सिंह डंग, सतवीर सिंह माकन, स. गुरप्रीत सिंह बग्गा, गुरविंद्र सिंह कालरा, पूर्व सांसद राघव लखनपाल सिंह वर्मा, प्रीतम सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे।