भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर रघुराज बेबी का किया स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर रघुराज बेबी का किया स्वागत
  • रघुराज बेबी का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सैनी

देवबंद [24CN]: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी के कैंप कार्यालय पर शनिवार को स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सहारनपुर के रघुराज बेबी को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर डॉक्टर महेंद्र सैनी में उनका पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इस दौरान डा0 महेन्द्र सैनी ने कहा कि युवा नेतृत्व के आधार पर 2022 का विधानसभा चुनाव हम जीतेंगे और इस बार तीन सौ पचास के पार का नारा बुलंद करेंगे और उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे। नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा रघुराज बॉबी ने कहा संगठन द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए वह जिला अध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है। कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की प्रतिज्ञा करते है।  इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा सह जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ,युवा मोर्चा नेता वैभव अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू सैनी, प्रदीप, पवार, आशु, मुकेश आदि मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।