एशियाई कुराश चैम्पियनशिप में जौहर दिखाएंगे सहारनपुर के राघव, कृष्ण व अभिनव

एशियाई कुराश चैम्पियनशिप में जौहर दिखाएंगे सहारनपुर के राघव, कृष्ण व अभिनव
  • सहारनपुर में साउथ कोरिया के लिए रवाना होते कुराश खिलाड़ी।

सहारनपुर। साउथ कोरिया में होने वाली एशियाई कुराश चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर के राघव मिड्ढा, कृष्ण शर्मा और अभिनव सैनी, भारतीय कुराश टीम के साथ रवाना हो गये। साउथ कोरिया के लिए रवाना होने से पूर्व तीनो खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

हारनपुर कुराश एसोसिएशन के सचिव मोहित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई से 05 अगस्त को एशियाई कुराश चैम्पियनशिप का आयोजन साउथ कोरिया के चेओंग्जू में किया जा रहा है जिसमें प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर के राघव मिड्ढा, कृष्ण शर्मा और अभिनव सैनी रवाना हो गए। कोच मोहित शर्मा ने कहा कि एशियाई कुराश चैम्पियनशिप में सहारनपुर के होनहार कुराश खिलाड़ी राघव मिड्ढा, कृष्ण शर्मा और अभिनव सैनी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह तीनों खिलाड़ी जनता रोड स्थित आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में संचालित यूथ कुराश मार्शल आर्ट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। राघव मिड्ढा और कष्णा शर्मा यह दोनों खिलाड़ी आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं और अभिनव सैनी सहारनपुर के छुटमलपुर में स्थित डेलमोंड इंटरनेशनल स्कूल का छात्र है।

सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कश्यप के नेतृत्व मे सहारनपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ मे प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहे है। द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कश्यप ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। साउथ कोरिया के लिए रवाना होने से पूर्व राघव मिड्ढा और कृष्णा शर्मा को आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर रुचि शर्मा, स्कूल डायरेक्टर इंजीनियर भव्य जैन, जॉइंट डायरेक्टर रुपाली जैन, खेल प्रशिक्षक आरके शर्मा, खेल प्रशिक्षक अमित चैधरी, वाइस प्रिंसिपल मन्नू मल्होत्रा, सतीश चंद्र, पूजा अरोरा, शुभम त्यागी आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।