राधेश्याम बने सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के मंडल अध्यक्ष

राधेश्याम बने सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के मंडल अध्यक्ष
  • सहारनपुर में सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की कार्यकारिणी में राधेश्याम उर्फ बबलू बहोत को मंडल अध्यक्ष, राहुल वाल्मीकि को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

स्थानीय गांधी पार्क में आयोजित बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद प्रेमी व प्रदेश महासचिव मुकेश वाल्मीकि ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि राधेश्याम उर्फ बबलू बहोत को मंडल अध्यक्ष, अमित कुमार उर्फ शिव को मंडल महामंत्री, नरेश प्रेमी को मंडल उपाध्यक्ष, राहुल वाल्मीकि को जिलाध्यक्ष, सुजीत घाघट को जिला प्रभारी, आजाद कुमार को जिला सचिव, रिंकू वाल्मीकि को मीडिया प्रभारी, अनुज कुमार बहोत को नगराध्यक्ष, सावन बिरला को जिला महामंत्री, प्रदीप हंस को नगर संगठन मंत्री, सिद्धांत कुमार को नगर सचिव, रमेश टांक को मंडल सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद प्रेमी व प्रदेश महासचिव मुकेश वाल्मीकि ने कहा कि संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी सफाई कर्मियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीडऩ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का काम किया जाएगा।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बहोत व जिलाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने कहा कि कई बार लिखित व मौखिक रूप से नगरायुक्त को अवगत कराने के बावजूद भी नगर निगम में आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के हिसाब से महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत होनी चाहिए तथा समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव रजनी व मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान चेतन, प्रवीण, शुभम, दलीप, अजय, नितेश, विकास, सन्नी, बबली, मुकेश, सुनीता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढे >> कंगना रनोट एक बार फिर आईं मुश्किलों में, एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट (24city.news)