बैसाखी पर्व पर राधा कुंज मौर्निग परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

बैसाखी पर्व पर राधा कुंज मौर्निग परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
  • सहारनपुर में बैसाखी पर्व मनाते राधा कुंज मोर्निंग परिवार के पदाधिकारी।

सहारनपुर। राधा कुंज मौर्निग परिवार (कंपनी) द्वारा बैसाखी पर्व के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान ने सभी उपस्थित सदस्यों को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी समेत सीनियर सिटीजन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। विशेष रूप से प्रेमनाथ देसाई को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सुपनीत सिंह और समाज के अन्य पदाधिकारियों को द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर योगेश भिर्गत, मुरली खन्ना, बिट्टू आहुजा, उमा अरोड़ा, पिंकी कोचर, दीप्ति शर्मा, नीरज, संजय गांधी, विनित चुघ, रहमान, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. उत्कर्ष और डॉ. ऋषि पुण्डीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply