मुस्लिम फंड ट्रस्ट के पूर्व सचिव काजी अनवार का इंतकाल

- फाईल फोटो काजी अनवार
देवबंद [24CN]: मुस्लिम फंड ट्रस्ट के पूर्व सचिव एवं नगर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता काजी मोहम्मद अनवार का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे। उनके इंतकाल की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
मोहल्ला शाहबुखारी निवासी काजी मोहम्मद अनवार काफी समय तक मुस्लिम फंड ट्रस्ट के सचिव पद पर रहे। साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यही वजह है कि शहर के लोग उनसे बेहद लगाव रखते थे। उनके इंतकाल की खबर से लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। काजी अनवार जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी के साथियों में थे। जिसके चलते मौलाना मदनी ने ही दारुल उलूम की आहत-ए-मोलसरी में उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा कराई। जिसके उपरांत नम आंखों के साथ काजी अनवार को मजार-ए-कासमी कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके इंतकाल पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, मुस्लिम ट्रस्ट के मैनेजर सुहैल सिद्दीकी, मौलाना अजहद मदनी, मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, पालिकाध्यध जियाउद्दीन अंसारी, मौलाना मुनीर सिद्दीकी, अब्दुल रहीम, नजम उस्मानी, मास्टर मुमताज अहमद, पूर्व विधायक माविया अली आदि ने गहरे दुख का इजहार किया।