पंजाब की नई कैबिनेट का एलान, छह नए चेहरे, कैप्‍टन समर्थक धर्मसोत व कांगड़ समेत पांच की छुट्टी

पंजाब की नई कैबिनेट का एलान, छह नए चेहरे, कैप्‍टन समर्थक धर्मसोत व कांगड़ समेत पांच की छुट्टी
  • पंजाब की नई कैबिनेट का एलान कर दिया गया है। नई कैबिनेट में छह नए चेहरे शामिल होंगे। पांच पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट से इस्‍तीफा देनेवाले राणा गुरमीत की वापसी हुई है। नए म‍ंत्री कल सुबह शपथ लेंगे।

चंडीगढ़। पंजाब की नई कैबिनेट का एलान कर दिया गया है। इसमें परगट सिंह, डा. राजकुमार वेरका, गुरकीरत कोटली, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित छह नए चेहरे शामिल किए गए हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समर्थक साधू सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह और गुरप्रीत कांगड़ सहित पांच पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों पर चन्नी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है। मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कैबिनेट के विस्‍तार बारे में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। सीएम ने बताया है कि नए मंत्रियों काक कल शाम 4.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

अब हर मंगलवार को बाद दोपहर हुआ करेगी कैबिनेट बैठक

इसके साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने आदेश दिया है कि हर मंगलवार को दोपहर तीन बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी। इसके अलावा उन्होंने अपने मिलने का समय भी तय कर दिया है। वह 11.30 बजे 2.30 बजे तक अपने दफ्तर में राजनीतिक नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों से मिलेंगे।मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग होगी। सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने दफ्तरों में उपस्थित रहने का आदेश दिए हैं।

नई कैबिनेट पर छह दिनों से चल रही थी माथापच्‍ची

करीब छह दिन की माथापच्ची के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का एलान कर दिया। इसमें पिछली कैबिनेट में शामिल रहे पांच मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है, जबकि छह नए चेहरों की एंट्री हुई है। कैप्‍टन सरकार में इस्‍तीफा देने वाले राणा गुरमीत को भी सूची में शामिल किया गया है।

वडिंग़, परगट व गिलजियां समेत छह नए चेहरे , कैप्‍टन के समय इस्‍तीफा देने वाले राणा गुरमीत भी शामिल

नई कैबिनेट में डा. राजकुमार वेरका, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित सात नए लोगों को मौका दिया गया है। इनमें से राणा गुरमीत पहले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी मंत्री रहे थे, लेकिन बाद में उनको इस्‍तीफा देना पड़ा था।

राज्‍यपाल से मिले सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी, कल शाम 4.30 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

कैबिनेट के मंत्रियों के नाम तय होने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे। इसके बाद वह अपने दाेनों उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी के साथ्‍ राज्‍यपाल से मिले। राज्‍यपाल से मिलने के बाद मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने बताया क‍ि राज्‍यपाल को मैंने कैबिनेट के विस्‍तार के बारे में जानकारी दी। रविवार को शाम 4.30 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।

मनप्रीत, मोहिंदरा व आशु सहित आठ पुराने मंत्रियों पर भरोसा कायम

कैबिनेट में आठ पुराने मंत्रियाें पर भराेसा दिखाया गया है। इनमें कैप्‍टन सरकार में वित्‍तमंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया , रजिया सुल्‍ताना और अरुणा चौधरी भी शामिल हैं।

jagran

पुरानी कैबिनेट में शामिल रहे पांच मंत्रियों को हटाया गया

वहीं, पुराने मंत्रिमंडल में शामिल रहे बलबीर सिंह सिद्धू, साधू सिंह धर्मसोत, शाम सुंदर अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और गुरप्रीत सिंह कांगड़ आदि को नई कैबिनेट से ड्राप किया गया है।

jagran

इनकी छुट्टी

– बलबीर सिंह सिद्धू

-साधु सिंह धर्मसोत

-गुरप्रीत सिंह कांगड़

-शाम सुंदर अरोड़ा

-राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

—-

इनको दोबारा मौका

-ब्रह्म मोहिंदरा

-मनप्रीत बादल

-तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा

-सुखबिंदर सिंह सरकारिया

-अरुणा चौधरी

-रजिया सुल्ताना

-विजयइंदर सिंगला

-भारत भूषण आशु

—-

नए चेहरे…

– डा. राजकुमार वेरका

– संगत सिंह गिलजियां

– अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग

– परगट सिंह

– कुलजीत सिंह नागरा

– गुरकीरत कोटली

– राणा गुरजीत।

बता दें कि वीरवार देर रात तीन बजे तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर चली वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कैबिनेट की सूची तैयार कर ली गई थी, लेकिन तीन नामों को लेकर पर सहमति नहीं बन पा रही है। शुक्रवार को पार्टी हाईकमान के बुलाने पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी फिर दिल्ली पहुंचे। यह 72 घंटे में उनका तीसरा दिल्ली दौरा था।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे