पंजाबी एकता समिति ने मनाया लोहड़ी मिलन कार्यक्रम
- सहारनपुर में पंजाबी एकता समिति के लोहड़ी मिलन कार्यक्रम का दृश्य।
सहारनपुर। पंजाबी एकता समिति के तत्वावधान में आयोजित लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में पंजाबी समाज के समाजसेवी गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पंजाबी एकता समिति के तत्वावधान में आयोजित लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में सर्वप्रथम लोहड़ी की रस्म अदा करके सबने ने लोहड़ी गीत सुंदर मुंदरिए गाकर एक दूसरे को प्रसाद वितरित किया। तत्पश्चात समिति द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवीस. तेजपाल सिंह व प्रख्यात एक्टर मॉडल विशु भारती को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग प्रचाक प्रवीर, अरविंद व संघ चालक अशोक कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से नवनिर्मित राममंदिर के दर्शन करने की अपील की।
समिति के अध्यक्ष स. एम. पी. सिंह चावला व महामंत्री राजीव फुटेला ने बताया कि समिति द्वारा जनहित के कार्यो की श्रृंखला में फरवरी माह में उत्तराखंड के चिकित्सकों की टीम बुलाकर पटेलनगर में फ्री मल्टी स्पेशलिटी कैम्प आयोजित किया जाएगा। मार्च में शहीद भगतसिंह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम व अप्रैल में जट्टा आई बैसाखी पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अरूण अरोड़ा, अनिल गगनेजा, नवनीत अरोड़ा, अशोक बजाज, गौरव गाबा, राजेश गांधी, पंकज खुराना, एस. सी. सपरा, विवेक चावला, अनिल गिल्होत्रा, बॉबी अनेजा, अनिल धारिया, बब्बू, भानू, डा. दीपक ठक्कर, मुकेश सेठी, सागर ठक्कर, रमणीक, दीपक अरोड़ा, प्रदीप भंडारी, मंजीत अरोड़ा, गुरजीत, हरीश, राजीव, सतीश, अजय, गगन, अमित, शैंकी, डा. मोहित, वीरू मदान आदि मौजूद रहे।
