• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, जानें क्या दिया जवाब

  • January 7, 2022
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, जानें क्या दिया जवाब
  • पीएम की सुरक्षा में चूक मामले में पंजाब सरकार ने रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी है। हालांकि सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि गत देर रात लंबी चर्चा के बाद रिपोर्ट भेजी गई।

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री के फिरोजपुर आगमन पर उनकी सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार से मांगी गई रिपोर्ट कल देर रात तक लंबी चर्चा के बाद भेज दी गई है। मुख्य सचिव अनुज तिवारी ने गृह विभाग को लिखे पत्र में इसे सड़क मार्ग मार्ग अवरुद्ध करने का मामला बताया है और यह भी कहा है कि यह सुरक्षा में चूक नहीं है।

गृह मंत्रालय को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस सारे घटनाक्रम की जांच के लिए सरकार ने दो सदस्यीय कमेटी बना दी है, जिसमें एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज मेहताब सिंह गिल और एडीशनल चीफ सेक्रेटरी होम अनुराग वर्मा शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है। राज्य सरकार की ओर से अभी अधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस मामले को लेकर आज देर रात तक लंबी चर्चा हुई और लगभग 1:00 बजे यह मीटिंग खत्म हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, गृह मंत्री सुरेंद्र सिंह रंधावा के अलावा मुख्य सचिव अनुज तिवारी गृह विभाग के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के अलावा कुछ अन्य सीनियर अधिकारी भी शामिल थे।

बता दें, मामले में सरकार ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है और उनसे 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है। इस कमेटी में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज मेहताब सिंह गिल और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी होम अनुराग वर्मा शामिल हैं।

कमेटी गठित होते ही जस्टिस गिल ने वीरवार को ही डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय समेत सुरक्षा से जुड़े सभी पुलिस अफसरों को सवाल भेज दिए हैं जिनका शाम तक तुरंत जवाब देने को कहा। हालांकि जस्टिस गिल ने इससे ज्यादा कुछ भी बताने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले कमेटी को सभी पहलुओं को देखना होगा।

उधर, भाजपा ने पंजाब सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी को खारिज कर दिया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कमेटी को खारिज करते हुए कहा कि हमें इस पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी से जांच करवाई जाए।

काबिलेगौर है कि जस्टिस (रिटायर्ड) मेहताब सिंह गिल पंजाब विजिलेंस कमीशन के चेयरमैन भी हैं । कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैैं। 2017 में कांग्रेस सरकार ने उनकी अगुआई में एक जांच कमेटी का गठन किया था जिसने पूर्व अकाली भाजपा सरकार की ओर से कांग्रेसियों पर दर्ज केसों की जांच की थी। बाद मेें तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विजिलेंस कमीशन बनाकर उन्हें उसका चेयरमैन लगाया था।

 

 


Post navigation

Prev
Next
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

  • April 11, 2026
‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

  • April 11, 2026
‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

  • April 11, 2026
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

  • April 11, 2026
SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez