विदेशी ताकतों की कठपुतली बनकर काम कर रही है पंजाब सरकार: बृजेश सिंह

विदेशी ताकतों की कठपुतली बनकर काम कर रही है पंजाब सरकार: बृजेश सिंह
  •  विधायक बृजेश सिंह।

देवबंद [24CN]: पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोके जाने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए देवबंद के भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में विदेशी ताकतों का हाथ है। पंजाब की कांग्रेस सरकार विदेशी ताकतों के इशारे पर कार्य कर रही है।

गुरुवार को जारी बयान में विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोका जाना गंभीर मामला है। पंजाब कोई भारत से अलग नहीं है, देश के प्रधानमंत्री कहीं भी जा सकते हैं। आरोप लगाया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार विदेश के अंदर भी भारत की छवि को धूमिल करने का काम कर रही है। जो देश के प्रधानमंत्री को भी सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती ऐसी सरकार का पंजाब की सत्ता में बना रहना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में प्रधानमंत्री का काफिला रोकने वाले किसान नहीं थे वह किसान भेष में कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता थे। जो विदेशी ताकतों की कठपुतली बनकर पंजाब के भाईचारे को खत्म करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से ही देश खिलाफ विभाजन काली शक्तियों का प्रयोग करती रही है। भाजपा विधायक ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री से इस्तीफा भी मांगा है। गौरतलब हो कि बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पुलिस द्वारा रोका गया था। किसानों द्वारा हाइवे जाम करने के कारण प्रधानमंत्री को काफी देर तक हाईवे पर खड़े रहना पड़ा था। जिसके बाद से ही पंजाब की कांग्रेस सरकार भाजपा के निशाने पर आ गई है। हालांकि पूरे प्रकरण में ग्राम मंत्रालय द्वारा भी पंजाब सरकार से सख्त लहजे में रिपोर्ट तलब की है।