Punjab Election 2022: पंजाब में चरणजीत चन्नी कांग्रेस के सीएम फेस, राहुल गांधी ने लुधियाना रैली में किया ऐलान

Punjab Election 2022: पंजाब में चरणजीत चन्नी कांग्रेस के सीएम फेस, राहुल गांधी ने लुधियाना रैली में किया ऐलान
  • पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के सीएम फेस हाेंगे। लुधियाना में आयाेजित वर्चुअल रैली में सांसद राहुल गांधी ने यह ऐलान किया। राहुल की घाेषणा के बाद मंच तालियाें से गूंज उठा।

लुधियाना। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के सीएम फेस हाेंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लुधियाना रैली में यह ऐलान किया। इससे पार्टी में जारी गुटबाजी पर विराम लग सकता है। चन्नी के नाम की घाेषणा हाेते ही मंच तालियाें से गूंज उठा। राहुल ने कहा कि पंजाब ने मुश्किल काम दिया। 2004 से राजनीति में हूं। थोड़ी समझ राजनीति की है। राजनेता 10-15 दिन में पैदा नहीं होता। राजनेता सालों लड़कर संघर्ष तक ही बनता है। कांग्रेस के पास हीरों की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए हमारे नेताओं के बारे में झूठ बोला जाता है। हमारे पीएम भी लड़ाई लड़ते हैं, लेकिन वे अपनी लड़ाई लड़ते हैं।

कई नेता इश्यू के लिए खड़े हो जाते हैं। सिद्धू कहीं से चन्नी कहीं और से और जाखड़ कहीं ओर से आए। सभी को कठिन रास्ते पर चलना पड़ता है। हीरों के बीच में एक एक हीरा निकालना आसान काम नहीं है। मैं सिद्धू से 40 साल पहले मिला था। राहुल दून स्कूल में था, तब भी संडे था। सुबह आठ बजे क्रिकेट का मैच था। यादविंदर पब्लिक स्कूल दून स्कूल में खेलने आया था। तब नवजोत सिद्धू वहां खेलने आए थे। तब सिद्धू बाॅलर थे। छह विकेट लिए थे। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने चन्नी जी से पूछा कि पापा क्या करते हैं।

चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। वह गरीबी से निकले हैं। उनके दिल में, खून में पंजाब है। सिद्धू के दिल में खून में पंजाब है। चन्नी सीएम बने तो जनता के बीच में जानते हैं। भाजपा के सीएम या पीएम क्या जनता के बीच जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग राजा हैं। चन्नी को राहुल ने गरीब की आवाज बताया। राहुल ने कहा कि चन्नी यहां सीएम बनने नहीं बल्कि पंजाब को बदलने आए हैं।

सीएम फेस का निर्णय उनका नहीं

राहुल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के सीएम फेस का निर्णय उनका अपना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, युवाओं, नेताओं आदि से पूछा। उन्होंने वह जवाब दिया जो पंजाब के लोगों ने कहा। राहुल ने कहा कि आज सिद्धू ने गाड़ी में कहा कि यह प्रदेश हिंदुस्तान का शील्ड है। इस प्रदेश को अपना नेता स्वयं चुनना चाहिए। राहुल ने कहा कि उनका काम जनता की आवाज को सुनना है। कहा कि उनका इसमें ओपीनियन हो सकता है, लेकिन जनता की राय उनकी राय से ज्यादा जरूरी है।

jagran

पंजाब के नक्शे पर खत्म होगा माफियाः सिद्धू

इस दाैरान नवजाेत सिद्धू ने कहा कि वह पंजाब की बेहतरी के लिए बने है। पंजाब को कर्ज मुक्त करना ही मेरा लक्ष्य है। इसका रोड मैप लागू होगा। बादल का काम दस फीसद सेवा, नब्बे फीसद मेवा रहा। सारा माफिया इकटठा हो गया है। 170 सेवाएं डोर स्टेप पर देंगे। कैप्टन चला हुआ कारतूस है। एक हजार रुपये ट्राली देंगे। रेत की लोगों को पंजाब के नक्शे पर माफिया खत्म होगा। सिद्धू ने कहा कि वह पंजाब के लोगों की जिंदगी बदलने को खड़ा है। पंजाब की नई नींव रखनी है। इसका पहला पत्थर नवजोत सिद्धू को बनाकर रखना है।

jagran

राहुल गांधी के संबाेधन के लिए कार्यकर्ता जुटने शुरू हाे गए हैं। 

सीएम चन्नी ने लता मंगेशकर को किया याद

सीएम चन्नी ने कहा कि किसान आंदोलन में 700 किसानों ने जान गंवाई है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इसमें शिअद भी साजिशकर्ता है। अब पंजाब में वोट मांग रहे हैं। यह इन दलों को पूछने की जरूरत है। चन्नी ने कहा कि आपने कैप्टन देखा, बादल देखा हमें तो तीन माह देखा। आगे भी देखो।