निराले अंदाज में दिखे पंजाब के सीएम चरणजीत चन्‍नी और नवजोत सिद्धू ने टी स्‍टाल पर लिया चाय व कचौरी का आनंद

निराले अंदाज में दिखे पंजाब के सीएम चरणजीत चन्‍नी और नवजोत सिद्धू ने टी स्‍टाल पर लिया चाय व कचौरी का आनंद
  • पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी और पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को निराले अंदाज में दिखे। दोनों ने अमृतसर में टी स्‍टाल पर बैठकर चाया और कचौरी का आनंद लिया। उनके साथ दोनों उपमुख्‍यमंत्री व कांग्रेस के विधायक भी थे।

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को निराले अंदाज में दिखे। उन्‍होंने एक टी स्‍टाल में बेंच पर बैठकर चाय और कचौरी का आनंद लिया। उनके साथ उपमुख्‍यमंत्री ओपी सोनी सहित कांग्रेस के विधायक व अन्‍य नेता भी थे।

चन्‍नी और सिद्धू ने ज्ञानी टी स्टॉल पर डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सिंह सुख सरकारिया के साथ चाय पी और कचोरी खाई। अपने पुराना अंदाज में चन्नी ने लोगों को अच्छा पंजाब बनाने का वादा भी किया। सीएम के इस रूप को लोगों ने खूब पसंद किया।

jagran

टी स्‍टाल पर बेंच पर बैठकर चाय पीते पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी। 

सीएम चन्नी को जब चाय का गिलास थमाया तो उन्होंने एक घूंट पिया और फिर कटोरी मंगवा कर चाय उसमें डाल कर पीनी शुरू कर दी। सिद्धू और चन्‍नी को कचौरी का स्‍वाद भी खूब पसंद आया।

jagran

टी स्‍टाल पर नवजोत सिंह सिद्धू व सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी ने इस अंदाज में लिया कचौरी का आनंद।

इस दौरान दोनों ने वहां मौजूद लोगों से संवाद भी किया और उनको विकास का वादा किया। चन्‍नी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पंजाब की नई सरकार का एकमात्र उद्देश्‍य व संकल्‍प आम लोगाें का भला करना है।

jagran

इस दौरान सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी, पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू और उपमुख्‍यमंत्री ओपी सोनी सहित कांग्रेस के विधायक व नेता काफी उत्‍साहित दिखाई दिए। पंजाब के मुख्‍यमंत्री चन्‍नी और सिद्धू ने कहा कि यह सरकार सभी वर्ग और संप्रदायों की सरकार है। उन्‍होंने कहा कि अब सरकार और प्रशासन के दरवाजे सभी के लिए खुले रहेंगे। आम लोगों को अपने काम के लिए नहीं भटकना होगा।

मुख्‍यमंत्री के आम लोगों काअंदाज देखकर वहां मौजूद लोग काफी खुश थे। उन्‍होंने कहा कि यदि सरकार का यह अंदाज आगे भी जारी रहे तो बेहतर होगा। इस दौरान पुलिस के लिए सुरक्षा को लेकर चुनौती बनी रही। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्‍जे में ले लिया था।


विडियों समाचार