• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us
shobhit University Gangoh
 

पंजाब सीएम कैप्‍टन अमरिंदर बोले-किसान दिल्‍ली व हरियाणा में आंदोलन करें, पंजाब में धरना देकर आर्थिकता प्रभावित न करें

  • September 13, 2021
पंजाब सीएम कैप्‍टन अमरिंदर बोले-किसान दिल्‍ली व हरियाणा में आंदोलन करें, पंजाब में धरना देकर आर्थिकता प्रभावित न करें
  • पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने किसान संगठनों से बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा कि किसान दिल्‍ली और हरियाणा में आंदोलन करें लेकिन पंजाब में धरने देकर यहां की आर्थिकता को प्रभावित न करेें। उन्‍होंने कंडी क्षेत्र में बाड़ लगाने को 90 फीसद सब्सिडी देने की घोषणा की।

नवांशहर। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने किसान संगठनों से कहा कि वे अपना आंदोलन हरियाण और दिल्‍ली में करें, लेकिन पंजाब में धरना आद‍ि न देें। किसान धरना देकर पंजाब की आर्थिकता को नुकसान न पहुंचाएं।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पंजाब के होशियारपुर और नवांशहर जिलों में कार्यक्रमों काे संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने नवांशहर के बल्‍लोवाल सौंखड़ी में कंडी क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्‍होंने इस क्षेत्र में फसलों को जंगली जानवरों द्वारा उजाड़े से बचाने के लिए कांटेदार बाड़ लगाने के बास्‍ते अब 90 फीसद सब्सिडी देने का ऐलान किया। पहले 50 फीसद सब्सिडी दी जाती थी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे बढ़ा कर 90 फीसद करने का ऐलान किया है। वह बल्‍लोवाल सौंखड़ी में कार्यक्रम को संबोधित कर रह‍े थे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से यह भी ऐलान किया गया कि नवांशहर में बागवानी रिसर्च सेंटर व बलाचौर में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह काठगढ़ के गांव बल्लोवाल सौंखड़ी में कृषि कालेज का नींव पत्थर रखा।

दूसरी ओर, क्षेत्र के किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से बेशक किसानों के लिए सब्सिडी को 50 फीसद से बढ़ा कर 90 फीसद कर दिया गया है लेकिन इस योजना का लाभ सभी किसानों को फंड न आने की वजह से नहीं मिल रहा है। मात्र 100 किसान ही इस योजना का लाभ ले रहे हैं जबकि 200 किसानों के निवेदन पत्र पिछले दो वर्षों से फारेस्ट विभाग का कार्यालय में धूल फांक रहे हैं। फंड न होने से इन किसानों को लाभ नही मिल पा रहा है।

इससे पहले उन्‍होंने होशियारपुर के हलका चब्बेवाल में सरकारी कॉलेज का नींव पत्थर रखा। इस अवसर उन्‍होंने कहा कि इसके साथ ही 925 सरकारी प्रोफेसरों की पोस्टों पर जल्द निर्णय किया जाएगा। उन्‍होंने कॉलेज का नाम डा. बीआर अंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पंजाब के किसानों को अपील की कि वे दिल्ली व हरियाणा में विरोध करें, लेनिक पंजाब में धरने देकर राज्‍य की आर्थिकता को प्रभावित न करें। उन्‍हाेंने कहा कि पंजाब में 113 जगहों पर लगाया गया धरना गलत है।

 

Jamia Tibbia

Post navigation

Prev
Next
‘आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे’, एमएम नरवणे की किताब पर मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं बहन प्रियंका

‘आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे’, एमएम नरवणे की किताब पर मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं बहन प्रियंका

  • February 2, 2026
“मैं 7 बार एमपी रही, कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा’, मीटिंग बीच में छोड़कर निकलीं ममता, जानिए और क्या बोलीं?

“मैं 7 बार एमपी रही, कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा’, मीटिंग बीच में छोड़कर निकलीं ममता, जानिए और क्या बोलीं?

  • February 2, 2026
किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘वे खुद को Parliament से ऊपर समझते हैं’

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘वे खुद को Parliament से ऊपर समझते हैं’

  • February 2, 2026
‘जब चीन हमारे सामने खड़ा था, मैं यही सदन में बोलना चाह रहा हूं’, जानिए संसद से निकलने के बाद और क्या बोले राहुल गांधी

‘जब चीन हमारे सामने खड़ा था, मैं यही सदन में बोलना चाह रहा हूं’, जानिए संसद से निकलने के बाद और क्या बोले राहुल गांधी

  • February 2, 2026
यूपी में 85 लाख रुपए के मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा! पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत, हिरासत में विक्रेता

यूपी में 85 लाख रुपए के मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा! पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत, हिरासत में विक्रेता

  • February 2, 2026
यूपी के मदरसों की विदेशी फंडिंग की होगी जांच, मौलाना रिजवी ने पूछा- आखिर क्या चाहती है योगी सरकार

यूपी के मदरसों की विदेशी फंडिंग की होगी जांच, मौलाना रिजवी ने पूछा- आखिर क्या चाहती है योगी सरकार

  • February 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • किसान नेता समेत चार पर युवती से गैंगरेप का आरोप, प्राथमिकी दर्ज February 2, 2026
  • असम सीएम हिमंता बिस्वा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची जमीयत उलमा-ए-हिंद February 2, 2026
  • ‘आर्मी को भईया कभी बदनाम नहीं करेंगे’, एमएम नरवणे की किताब पर मचा बवाल तो राहुल गांधी के बचाव में उतरीं बहन प्रियंका February 2, 2026
  • “मैं 7 बार एमपी रही, कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा’, मीटिंग बीच में छोड़कर निकलीं ममता, जानिए और क्या बोलीं? February 2, 2026
  • जातियों में बंटने के बजाय एकजुट हों हिन्दू, संघ अनुशासन और राष्ट्रियता का पर्याय: कालेन्द्रानंद February 2, 2026
  • गांव पिकी में धूमधाम से निकली संत रविदास जी की शोभायात्रा February 2, 2026
  • निर्माणाधीन सड़क की बदहाली को लेकर युवा कांग्रेस ने नगर निगम पर प्रदर्शन, नगरायुक्त को सौंपा ज्ञापन February 2, 2026
  • आईएमए की मासिक बैठक में चिकित्सको ने हृदय एवं हड्डी रोग पर दिया व्याख्यान February 2, 2026
  • जेसीबी से 60 दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए जुर्माना वसूला February 2, 2026
  • राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसम्बर के उपलक्ष्य में आज जनमंच में आयोजित हुआ भव्य ज्ञानवर्धक कार्यक्रम February 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez