गंगोह में लोक तन्त्रसेनानी को शोकधुन के बीच सलामी

गंगोह में लोक तन्त्रसेनानी को शोकधुन के बीच सलामी
  •  भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ के पूर्व संघचालक व लोकतन्त्र सेनानी 90 वर्षीय राजेश्वर गोयल का अस्वस्थता के चलते देहावसान हो गया। जहां शासन की ओर से सम्मान दिया गया और पुलिस गारद ने शोकधुन के बीच सलामी दी। मुखग्नि उनके बडे सुपुत्र अशोक गोयल ने की। सांसद व विधायक सहित अनेक लोगों ने उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।

गंगोह [24CN] : लोकतन्त्र सेनानी राजेश्वर गोयल काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तीन दिन पूर्व हृार्ट अटैक के चलते उन्हें सहारनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने सोमवार की सायं अन्तिम सांस ली। हिन्दू राष्ट्रीय इन्टर कालेज के पूर्व प्रबन्धक रहे राजेश्वर गोयल के देहावसान पर उनके सम्मान में कालेज में अवकाश रहा। समाज व देश के प्रति जागरुक रहे दिवंगत गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी के आहवान पर कोविड राहत कोष में 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की थी। उनकी पार्थिव देह पर शासन की ओर से तहसीलदार देवेन्द्र सिंह ने श्रद्वासुमन समर्पित किये।

पुलिस गारद ने शोक धुन के बीच सीओ चैब सिंह व कोतवाली प्रभारी यज्ञदत शर्मा के साथ सलामी दी। शव यात्रा में लोकतन्त्र सेनानी व नगर संघचालक राकेश जय श्री राम, गजे सिंह सैनी, रघुवीर सिंह, एचआर इण्टर कालेज प्रबन्धक योगेश गर्ग, एमजेएफ प्रमोद गोयल, अरविन्द पाल सिंह कपूर, उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रदीप तायल, दीपक मित्तल, श्री रामलीला महोत्सव समिति संयोजक रघुनन्दन गोयल, श्री लक्ष्मीनारायण मंडल के सचिव राकेश गोयल आदि रहे। उनके निवास पर शोकव्यक्त करने वालों में कैराना सांसद प्रदीप चैधरी, विधायक चै. कीरत सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष चै. सत्यपाल सिंह, गंगोह व्यापार मंडल अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग, सभासद नीरज अग्रवाल, आशु गर्ग, पूर्व सभासद डाॅ. राकेश गर्ग सहित बडी संख्या में लोग रहे।