पहलगाम की घटना को लेकर जगह-जगह देखा जन आक्रोश

- सहारनपुर में नगर मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते दवा व्यापारी।
सहारनपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार के विरोध में आज नगर भर में जगह-जगह आक्रोश व्यक्त किया गया और पाकिस्तान के पुतला भी रोका गया। इस दौरान दवा कारोबारी ने आधे दिन तक अपनी दुकान बंद रख अपना आक्रोश व्यस्त करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी द्वारा पर्यटकों की नाम पूछ कर हत्या किए जाने की घटना को अत्यधिक कायरता पूर्ण कार्य और निंदनीय बताते हुए अपना रोष व्यक्त किया।
आज दवा व्यापारियों ने आधे दिन अपनी दुकान बंद रख घटना के प्रति अपना विरोध जताया और हाथों पर काली पट्टियां बांध जिला मुख्यालय पहुंचे और पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोजत आया दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित यापन नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह को सौंपते हुए कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में केंद्र सरकार जवाब देने का काम करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं दोबारा ना हो सके।
दवा व्यापारी सुनील ठाकुर ने इस नरसंहार को अत्यधिक शर्मनाक और दुखद बताते हुए कहा कि जिस प्रकार से आंतकवादियों ने पर्यटकों की हत्या की हैं। वह बेहद ही दुखद है और घटना के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। दवा व्यापारी एसोसिएशन के सचिव प्रदीप लूथरा ने कहा कि पहलगाम की घटना पूरा देश स्तब्ध और हर किसी की आंखों में पाकिस्तान के प्रति देखा आक्रोश है और घंटा में मरने वालों के प्रति अत्यधिक शोक संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में मजबूती से पाकिस्तान को जवाब देने का काम करें। इस दौरान विजय सैनी, सुनील ठाकुर प्रदीप लूथरा, अनिल खुराना, शेखर ठकराल, बिट्टू सडाना, अश्वनी शर्मा, प्रेम सागर, विपिन ठाकुर, मनोज सचदेवा, कवलजीत सिंह, दीपक खरबन्दा, नीरज गुप्ता, विवेक शर्मा, सन्नी अरोरा,प्रदीप ठाकुर, सुरेश सेठ, विजय पाल, एस. पी. सिंह, नीरज कामरा, शिव कुमार, यश शर्मा, लव खेड़ा, संजीव खुराना अनिल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा पहलगाम में निर्दोष निहत्थे लोगों के नरसंहार के विरुद्ध सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की इकाई संयुक्त व्यापार संघ ने संयुक्त रूप से देर शाम थाना सदर बाजार रोड तिराहे पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा श्री राम चैक पर श्री राम चैक एसोशिएशन द्वारा 5 बजे पाकिस्तान के पुतले का दहन किया जाएगा। तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर नावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे