जयंत चौधरी के कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न गांवों में किया जनसम्पर्क

- सहारनपुर में बैठक को सम्बोधित करते चौ. नीरपाल सिंह।
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कल (आज) रालोद अध्यक्ष व सांसद जयंत चौधरी के झबीरन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव झबीरन सहित एक दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के झबीरन गांव में रजत पदक विजेता प्राची चौधरी के सम्मान समारोह में आगमन के चलते खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह के नेतृत्व में रालोद नेताओं ने लगभग एक दर्जन गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों से झबीरन पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी देश के ऐसे पहले सांसद हैं जिन्होंने अपनी पूरी सांसद निधि खेलों के प्रोत्साहन के लिए खर्च करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए रालोद पहले पाएदान पर आकर काम कर रहा है। जयंत चौधरी खिलाडिय़ों का भविष्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने के लिए जयंत चौधरी की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उनके द्वारा गठित खेल प्रकोष्ठ खेलों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर, योगेश चौधरी, चौ. अरविंद मुखिया, दीपेंद्र राहुल, अभिषेक आदि मौजूद रहे।