अप्रैल माह में पीआरवी सहारपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

सहारनपुर [24CN]। पीडि़तों को सही समय पर सहायता उपलब्ध कराने में पीआरवी पुलिस ने प्रदेश में अप्रैल माह में प्रदेश में दूसरा स्थान पर प्राप्त कर जनपद का कद बढ़ाने का काम किया है।

ज्ञात हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में संचालित समस्त पीआरवी वाहनों पर ड्यूटीरत समस्त पुलिस कर्मियो द्वारा पीडि़तों को अतिशीघ्र सहायता दिये जाने के निर्देश दिये जाते रहे है, जिसके फलस्वरुप माह मार्च-2022 में जनपद सहारनपुर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर द्वितीय स्थान पर रहा था। इसी क्रम में माह अप्रैल-2022 में जनपद में कुल 7443 इवेन्ट प्राप्त हुये जिनके कॉलर, पीडि़तों को यू.पी, 112 द्वारा अतिशीघ्र आपातकालीन पुलिस सेवा उपलब्ध करायी गयी, जिसके परिणाम स्वरुप जनपद सहारनपुर की प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक रही तथा जनपद का कुल रैस्पॉन्स टाईंम 06.43 मिनट रहा, जिसमें नगर क्षेत्र का 05.14 मिनट एवं देहात क्षेत्र का 07.18 मिनट रहा। इस प्रकार जनपद सहारनपुर की रैंक माह अप्रैल-2022 में प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक पर रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा जनपद में संचालित पीआरवी को प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।