shobhit University Gangoh
 

एक प्यासे को पानी मुहैया कराना सच्ची मानव सेवा: मनोज सिंघल

एक प्यासे को पानी मुहैया कराना सच्ची मानव सेवा: मनोज सिंघल
देवबंद तहसील के बाहर छबील लगाकर लोगों को मीठे शरबत का वितरण करते मानव कल्याण मंच के लोग
  • मानव कल्याण मंच की और से नर सेवा नारायण सेवा के तहत तहसील के बाहर लोगों को मीठा शरबत पिलाया गया

देवबंद [24CN]: मानव कल्याण मंच की ओर से नर सेवा नारायण सेवा के तहत तहसील ढ़ाल पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडे मीठे शबरत का वितरण किया गया।
बुधवार को छबील का उद्घाटन नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पालिका सभासद मनोज सिंघल ने किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि जल मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर है। इसके अभाव में जीवन यापन करना संभव नहीं है। प्रत्येक मानव को जल के महत्व को समझना आवश्यक है। एक प्यासे को पानी मुहैया कराना सच्ची मानव सेवा है। मानव कल्याण मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा कि तेज धूप व गर्मी में प्यासे राहगीर को ठंडा मीठा शरबत पिलाने से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है।

मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि मंच लगातार नगर में निर्धन असहाय लोगों की मदद कर रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को समाज सेवा में तन मन धन से सहयोग करना चाहिए। इसमें  मंच महासचिव राकेश अग्रवाल, राजीव शर्मा,  राजू सैनी, संजय सैनी, सुशील  कर्णवाल, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, राजकुमार जाटव, यश बंसल, कुलदीप कुमार दीप, जितेंद्र कश्यप, विनोद जैन आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia