ग्राहकों को प्रदान करें अच्छी ग्राहक सेवा: कपूर

ग्राहकों को प्रदान करें अच्छी ग्राहक सेवा: कपूर
  • सहारनपुर में एसबीआई की मुख्य शाखा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। एसबीआई एस दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कामरेड मनमोहन कपूर ने कहा कि बैंक है तभी यूनियन है। इसलिए अपने ग्राहकों की समस्याओं का तुरंत निदान करें। काम. मनमोहन कपूर आज यहां भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर आयोजित अपने स्वागत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज समय डिजिटल का है। इसलिए इसमें सभी कार्य सतर्कता के साथ करें। महासचिव पंकज कौशिक ने कहा कि संजय शर्मा को संगठन का मेरठ मंडल का उप महासचिव तथा नवनीत कुमार को संगठन का क्षेत्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी बैंकों के नियमों का पालन करें और अच्छी ग्राहक सेवा ग्राहकों को प्रदान करें तथा अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बैंक में कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, उन सभी का समाधान बैंक मैनेजमेंट से वार्ता करके कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति चड्ढा व मौ. आसिफ ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अमित कुमार, इंद्रपाल, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, गौरव कुमार, श्रीमती आंचल गुप्ता, वर्षा सिंघल, पूजा बंसल, श्रीमती बबीता अरोड़ा, बृजेश कुमार, भगतसिंह, राजेश काम्बोज, हरजेंद्र सिंह, देवेश, विकास, विवेक, अंकुर, ओमपाल, नितिन, निर्दोष, राहुल वर्मा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।