पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण
- सहारनपुर में पदोन्नति होने पर सीओ वैभव पांडेय के कंधे पर प्रतीक चिन्ह लगाते एसएसपी।
सहारनपुर। पुलिस विभाग में एक गौरवपूर्ण अवसर उस समय देखने को मिला जब क्षेत्राधिकारी बेहट एस.एन. वैभव पाण्डेय को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उनके कंधों पर अशोक स्तम्भ के प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने श्री पाण्डेय को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे। समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
