सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति के आहवान पर दिया धरना

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति के आहवान पर दिया धरना
  • सहारनपुर में मांगों को लेकर धरना देते सेवानिवृत्त कर्मचारी।

सहारनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति के आहवान पर संगठन द्वारा धरना आयोजित किया गया  प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजकर आठवें वेतन आयोग की सुविधाए देने की मांग की गयी।

आज हकीकतनग स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित धरने पर विभिन्न सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा मार्च-2025 में वित्त विधेय संशोधन के द्वारा पेंशनरों के वर्ग विभाजन की की गयी कार्यवाही को वापस लिया जाए। इसके सम्बन्ध में संगठन द्वारा 22.04.2025 एवं 15.07.2025 को धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर उनका ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया गया, जिस पर भारत सरकार के प्रवक्ता कह रहे है कि पेंशनरों को कोई हानि नही होगी, जबकि 8वें वेतन आयोग को भेजे गये नोटिफिकेशन से स्पष्ट हो रहा है कि यह विधेयक वास्तव में हानि पहुंचाने के लिए ही लाया गया है, भारत सरकार इसे वापस ले। पेंशनरों के लिए पेंशन कोई कृपा या अनुग्रह नही है। बल्कि कर्मचारियों एवं शिक्षकों द्वारा की गयी लम्बी सेवाओं का प्रतिफल है, जो सेवाकाल का लम्बित वेतन है। और इसे पेंशन के रूप में ही दिया जाता है। भारत सरकार के द्वारा 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के लिए जारी टर्म्स आफ रिफरेन्स में गैर अंशदायी और गैर वित्त पोषित कथन को क्लॉज संख्या (एफ-3) को हटाकर पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभों जैसे राशिकरण की कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष 11 माह करने जैसे प्रस्ताव को सम्मिलित किया जाना चाहिए। धरने को जे.डी. कौशल, सत्यपाल सिंह, मौहम्मद कलीम, रविन्द्र कुमार (परिवहन विभाग), अब्दुल कय्यूम खाँ, सरदार सिंह (राज्य कर्मचारी परिषद) अशोक मलिक, नाथी राम काम्बोज, रजनीश चैहान, राजबीर सिंह आदि के द्वारा सम्बोधित किया गया। धरने के प्रधानमंत्री, भारत सरकार को सम्बोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट, नगर सहारनपुर को सौंपा गया। जिसकी अध्यक्षता सुभाष चन्द त्यागी, जिलाध्यक्ष द्वारा की गयी तथा संचालन सतीश कुमार गर्ग द्वारा किया गया।