देवबंद नगर का नाम बदलकर देववृंद कराए जाने का प्रस्ताव शासन पर लम्बित: विकास त्यागी

देवबंद नगर का नाम बदलकर देववृंद कराए जाने का प्रस्ताव शासन पर लम्बित: विकास त्यागी
  • नगर विकास मंत्री को ज्ञापन देते बजरंगदल कार्यकर्ता

देवबंद [24CN] : नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के सहारनपुर पहुंचने पर बजरंगदल के प्रांत सयोंजक विकास त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने देवबंद का नाम देववृंद किये जाने को लेकर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि देवबंद नगर का पौराणिक एवं प्राचीन नाम देववृंद था, जिसके साक्ष्य एवं प्रमाण भी मौजूद है। देवबंद का नाम देववृंद किये जाने की मांग बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठन बहुत लम्बे समय से करते आ रहे है। जिसके संबंध में दिसंबर 2018 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री मा. सुरेश खन्ना जी को ज्ञापन स्वरूप मांग पत्र भी दिया था। जिस पर जिलाध्यक्ष द्वारा स्थानीय प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया था। जिस पर भावनाओं को देखते हुए कार्यवाही अपेक्षित है। देवबंद नगर का नाम बदलकर देववृंद कराए जाने का प्रस्ताव शासन पर लम्बित है। ज्ञापन देने वालो में बजरंग दल के प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहडा, महानगर संयोजक सागर पंडित,संकी आदि थे।