जनपद सहारनपुर में कृषि विविधीकरण परियोजना का प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट ग्रुप द्वारा अनुमोदन, कृषको को होगा लाभ

जनपद सहारनपुर में कृषि विविधीकरण परियोजना का प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट ग्रुप द्वारा अनुमोदन, कृषको को होगा लाभ
  • सहारनपुर में बैठक को सम्बोधित करते सीडीओ सुमित राजेश महाजन।

सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी  सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट ग्रुप की बैठक आहूत की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विविधीकरण परियोजना की समीक्षा की गयी जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विविधीकरण परियोजना का व्यापक प्रचार-प्रसार अधिकतम् कृषको तक योजना की जानकारी विभिन्न माध्यमो द्वारा पहुँचाने के निर्देश दिये गये। प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट ग्रुप द्वारा सहारनपुर में कृषि विविधीकरण परियोजना का अनुमोदन लिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा दलहन, मक्का एवं सब्जियों के क्लस्टर बनाने पर जोर दिया गया। योजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छ: मण्डलो के 11 जनपदों में कृषि विविधीकरण परियोजना संचालित हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा  अवगत कराया गया है कि सहारनपुर जनपद में कुल 892 हेक्टेअर धान के क्षेत्र का प्रतिस्थापन यूपीडास्प, सहारनपुर द्वारा किया जायेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य धान के क्षेत्र को कम पानी चाहने वाली फसलो से प्रतिस्थापित करना है। जैसे कि भूगर्भ का जलस्तर तेजी से नीचे गिर रहा है, जिसके चलते भविष्य में पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। यूपीडास्प की कृषि विविधीकरण परियोजना द्वारा धान का प्रतिस्थापन कर कम जल चाहने वाली फसलों को उगाने के लिये प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कृषि विविधीकरण परियोजना में चयनित फसलें खरीफ में उर्दध्मूंग, मक्का, मूंगफली, बाजरा, सोयाबीन एवं खरीफ सब्जियां है। बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला परियोजना समन्वयक, यूपीडास्प, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ उपस्थित रहें।

Jamia Tibbia