शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में आज दिनाँक 23-08-2025 को स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज एवं स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग द्वारा द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतरिक्ष दिवस की थीम “आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएँ: भारत की अंतरिक्ष गाथा” रही। चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन था, यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ, इस मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रचा था। इस उपलब्धि के उपलक्ष में प्रतिवर्ष इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाना निश्चित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुरे विधि विधान से शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं प्रो.(डॉ.) जसवीर सिंह राणा, प्रो.(डॉ.) राजीव दत्ता, डॉ. नवीन कुमार, अनिल जोशी, अजय शर्मा ने मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो.(डॉ.) जसवीर सिंह राणा ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह व सभी छात्र छात्राओं का स्वागत कर की तत्पश्चात डॉ. नवीन कुमार ने सभी को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्त्व के बारे में जानकारी दी तथा चंद्रयान-3 मिशन के सन्दर्भ में विशेष जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में डीन रिसर्च प्रो.(डॉ.) राजीव दत्ता ने शुभांशु शुक्ला के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना (IAF) में ग्रुप कैप्टन और टेस्ट पायलट और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में गगनयात्री (अंतरिक्ष यात्री) हैं। इन्होने इस क्षेत्र में अनेक कार्य किये है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमे प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में प्रथम अंशिका सैनी, द्वितीय कनिका सैनी एवं तृतीय स्थान पर उज़्ज़वल विजेता रहे। पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा, द्वितीय अंशिका एवं तृतीय स्थान पर बसंत विजेता रहे, साथ ही मॉडल प्रस्तुति में वंशिका सिंघल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्धबोधन में कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कोई साधारण उत्सव की तरह आयोजित नहीं किया जाता है, बल्कि इसका उद्देश्य इससे जुड़े संगठन का सम्मान करना है जिसने इस मिशन को अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में अग्रणी बनाया है। यह समाज और सतत विकास के लाभ के लिए अंतरिक्ष विज्ञान का उपयोग करने के प्रति देश के समर्पण को दर्शाता है।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने सर्वप्रथम कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह दिन न केवल हमारे अंतरिक्षीय इतिहास को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि यह भारत द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र में स्थापित अनेक कीर्तिमानों को सम्मानपूर्वक याद करने का भी दिन है।

कार्यक्रम के अंत में अनिल जोशी ने कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यों का धन्यवाद एवं आभार प्रेषित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकगण, प्रो.(डॉ.) एस. के. पाठक, प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, डॉ. विश्वास सैनी, अजय शर्मा, हामिद अली, संदीप कुमार, महेंद्र कुमार, अंशिका, कामना शर्मा, अनिमेष, अब्दुल्ला, आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Jamia Tibbia