शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में प्रतिबद्धता सप्ताह का शुभारंभ

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में प्रतिबद्धता सप्ताह का शुभारंभ

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 17-09-2025 को प्रतिबद्धता सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से लेकर 25 सितम्बर तक जारी रहेगा। शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में 9 दिवसीय चलने वाले इस प्रतिबद्धता सप्ताह में अनेक गतिविधियां संचालित की जाएगी। इस अवधि के दौरान शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के प्रत्येक विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमे क्विज़, ऐतिहासिक परिपेक्ष्य, जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी।

इसी श्रृंखला में प्रथम दिन डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा गांव टिकरौल में साइबर सुरक्षा के अंतर्गत “डिजिटल नेशन सिक्योर नेशन” कार्यक्रम के तहत ग्राम वासियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि इंटरनेट और डिजिटल दुनिया में सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्राम वासियों को यह समझाया गया कि वे अपने व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, और बैंकिंग विवरणों को सुरक्षित रखें, अनजाने लिंक या संदिग्ध संदेशों पर क्लिक न करें, और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय अपनाएं। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों को भी जागरूक किया गया कि वे साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह ने प्रतिबद्धता सप्ताह के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह ने कहा कि प्रतिबद्धता सप्ताह कार्यक्रम आमतौर पर किसी विशेष उद्देश्य या सामाजिक कारण के प्रति लोगों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य होता है कि लोग किसी मुद्दे के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को समझें और उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हों।

इस अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वरुण बंसल ने प्रतिबद्धता सप्ताह के सन्दर्भ में सभी छात्र एवं छात्राओं का मार्गदर्शन किया और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल धीमान, उमंग शर्मा व विभाग के छात्र ख़ुशी सैनी, सृष्टि, वेदांश, तनु, आशा, काजल, रमन आयुष, प्रियांशु आदि का सहयोग रहा।

 

Jamia Tibbia