शस्त्र प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

- सहारनपुर में शस्त्र प्रतियोगिता में अभ्यास करते पुलिसकर्मी।
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने पुलिस लाईन में आयोजित शस्त्र प्रतियोगिता के विजेता पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने आज रिजर्व पुलिस लाईन के खेल मैदान पर परेड की सलामी ग्रहण करने के बाद शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस लाईन में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग कर अपने शस्त्र चालन की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी डा. विपिन ताड़ा द्वारा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद एसएसपी ने कर्मचारियों का अर्दलीरूम कर सम्बंधित को उचित दिशा-निर्देश दिए।