यूपी के बुलंदशहर में बोलीं प्रियंका- सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

- प्रियंका गांधी ने आज यानी रविवार को यूपी के बुलंदशहर में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. कांग्रेस और बीजेपी समेत सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के ओर से जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल रखा है. वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर कांग्रेस की जमीन मजबूत करने में जुटी हैं. इस बीच प्रियंका गांधी ने आज यानी रविवार को यूपी के बुलंदशहर में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.