LIVE Kisan Mahapanchayat In Meerut: ट्रैक्‍टर पर बैठकर रैली स्‍थल पहुंचीं प्रियंका, थोड़ी देर में करेंगी संबोधित

LIVE Kisan Mahapanchayat In Meerut: ट्रैक्‍टर पर बैठकर रैली स्‍थल पहुंचीं प्रियंका, थोड़ी देर में करेंगी संबोधित

मेरठ : जफ्फरनगर, बिजनौर के बाद मेरठ में सरधना के कैली गांव में आज यानी कि रविवार को कांग्रेस की ओर से महापंचायत बुलाई गई है। इस महापंचायत को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा कुछ ही देर में संबोधित करेंगी। शनिवार को इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। एसपी सिटी, सीओ दौराला और एलआइयू ने पुलिस बल के साथ पंचायत स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया।

किसान महापंचायत में प‍हुंची प्रियंका वाड्रा 

सरधना के कैली गांव में आयोजित किसान महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दोपहर 2.30 बजे महापंचायत में पहुंच गई। इनके पहुंचते ही जिंदाबाज के नारे लगने शुरू हो गए। कुछ ही देर में महापंचायत को प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगी। क्षेत्रीय नेता भी मंच पर मौजूद हैं। मालूम हो कि महापंचायत में प्रियंका वाड्रा को दोपहर 12 बजे तक पहुंचना था। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल, राष्ट्रीय सचिव जुबैर अहमद समेत अन्य क्षेत्रीय नेता मंच पर मौजूद हैं। किसान महापंचायत में सड़क मार्ग से कैली पहुंचेगी। दादरी गांव से कैली गांव तक सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात है।

एमएसपी मिलना हो जाएगा बंद 

उत्‍तर प्रदेश के अजय कुमार लल्‍लू ने कहा कि यह मेरठ की धरती है। यहीं से पहला विद्रोह शुरू हुआ। आजादी की पहली लड़ाई यहीं से शुरू हुई। किसानों ने आजादी दिलाई। बहुत लोग शहीद हुए। लड़ाई इसलिए लड़ी थी कि अंग्रेजों का कानून शोषण कर रहा था। किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा था। ऐसा ही अब इस कानून से होने वाला है। उद्योगपति का ही नियंत्रण रहेगा। दूसरा कानून भी गजब है। आहिस्ते आहिस्ते सरकारी मंडी बंद हो जाएंगी। प्राइवेट मंडी खुलेंगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना बंद हो जाएगा। सौदा करने वाली कंपनी से सौदा कर लिया। खरबपति के पास चले गए। खरबपति बाद में फसल लेने से मना कर दे तो किसान क्या करेगा। लेकिन सौदे पर खतरा न उतरने ओर किसान सिर्फ एसडीएम तक जा सकेगा। कोर्ट नहीं जा सकेगा।

इस रास्‍ते से होकर गईं प्रियंका 

प्रियंका वाड्रा दिल्ली से सड़क मार्ग से मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए कैली पहुंचीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि प्रियंका वाड्रा के साथ उप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी और जुबैर खान, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक इमरान मसूद, इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने भी महापंचायत स्थल का मौका मुआयना किया है।

बसों से भी पहुंचे किसान

महापंचायत में किसानों को बड़ी संख्या में लाने के लिए बसों को भी लगाया गया था। वहीं, जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव-गांव में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया था। किसानों में तीनों कृषि कानूनों को लेकर भारी आक्रोश है। किसान इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका वाड्रा को 15 फरवरी को मेरठ आना था।