shobhit University Gangoh
 

प्रियंका गांधी के भगवाधारी योगी पर उप मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- उन्हें नहीं मिले संस्कार

प्रियंका गांधी के भगवाधारी योगी पर उप मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- उन्हें नहीं मिले संस्कार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मुख्यमंत्री योगी पर भगवा चोला पहनने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को भगवा और भगवा धारण करने के बारे में पता ही नहीं है। वो नहीं जानती कि भगवा धारण करना कितनी बड़ी बात होती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और भ्ागवा रंग पर टिप्पणी कर प्रियंका गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा इस समय ट्वेंटी 20 मैच खेलना चाहते हैं। उपचुनाव में भाजपा ने 12 में से 9 सीटें हासिल की। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। ये उन्हें नहीं भूलना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन विपक्ष अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष के नेता शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने विपक्ष पर नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, कहा कि जनता ऐसी कोशिशों का जवाब देगी। इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी और यह संविधान के खिलाफ नहीं है।

Jamia Tibbia