ऐतिहासिक होगी प्रियंका गांधी की मेरठ में होने वाली रैली: संजीव

ऐतिहासिक होगी प्रियंका गांधी की मेरठ में होने वाली रैली: संजीव
  • सहारनपुर में कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डा. संजीव शर्मा ने कहा कि आगामी 29 सितम्बर को मेरठ में होने वाली कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होने जिला, महानगर, ब्लाक व नगर क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को मेरठ रैली में ले जाने के निर्देश डा. संजीव शर्मा आज यहां गुरूद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आगामी 29 सितम्बर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मेरठ में प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर आहूत बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी ब्लाक अध्यक्षों व सैक्टर अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपने प्रभारी, सचिव व महासचिवों के साथ मिलकर दिन-रात मेहनत करके मेरठ रैली को सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि आज तब प्रदेश का हर नागरिक भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुका है तो उन्हें एक मजबूत विकल्प की तलाश है और बदलाव के लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि मेरठ रैली की सफलता उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है तब से उत्तर प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार व बदहाली का सिलसिला चला आ रहा है जो कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही थमेगा और प्रदेश एक बार पुन: विकास के मार्ग पर प्रशस्त होगा।

जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने सहारनपुर में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मेरठ रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने प्रभारी महासचिव को आश्वासन दिया कि मेरठ रैली में सबसे बड़ा जत्था सहारनपुर से ही होगा और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम सब कांग्रेसजन कृतसंकल्पित हैं। एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में वापसी के साथ ही उत्तर प्रदेश में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने का काम किया जाएगा।

बैठक में प्रवीण चौधरी, अरूण त्यागी, पूर्व आईएफएस सतेंद्र सिंह, विजय शर्मा, अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, हरिओम मिश्रा, मनीष त्यागी, आरिफ खान, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, संजय वालिया, राहत खलील, इंदौर सिंह, देवेंद्र राणा, चौ. हासिम, गुलफाम मलिक, संजय पंवार, रणवीर चौधरी, ओमपाल डोंकोवाली, अजय त्यागी, अरूण चौधरी, नसीब खान, चेतनलाल, प्रीतम सैनी, जादोराम गुप्ता, झबल सिंह, मधु सहगल, रजनीश नौटियाल आदि मौजूद रहे।