प्रियंका गांधी चिलकाना में 10 फरवरी को किसान पंचायत को करेंगी सम्बोधित

- सहारनपुर के कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली।
सहारनपुर [24CN] । जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी 10 फरवरी को सहारनपुर दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई तथा चिलकाना में होने वाली किसान महापंचायत में भारी संख्या में भागीदारी का आह्वान किया गया।
स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा सबसे पहले मां शाकम्भरी देवी के दर्शन के लिए शाकम्भरी देवी पहुंचेंगी। उसके बाद रायपुर खानका जाएंगी, तत्पश्चात चिलकाना पहुंचकर किसान महापंचायत को सम्बोधित करेंगी।
महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने बताया कि चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी जिसमें राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे। प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि आज देश का किसान कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों के खिलाफ जहां सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्ष को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर किसानों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्प हैं।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि किसानों की मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता का विरोध करते हुए कांग्रेस आंदोलन को मजबूत करेगी और किसानों को न्याय दिलाएगी। बैठक में पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील अमोली, प्रवीण चौधरी, गौरव वर्मा, अरविंद पालीवाल, जिला महासचिव मनीष त्यागी, सेवादल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, युवा जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अक्षय चौधरी, संगीता वाल्मीकि, सतपाल बर्मन, जादोराम गुप्ता, अंकुर सैनी, गुलफाम अंसारी, गुलफाम मलिक, राजकुमार शर्मा, संजय पंवार, शिवकुमार राणा, चौ. हासिम, चौ. गालिब, ओमपाल सिंह डोंकोवाली समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।