गोरखपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 31 अक्‍टूबर को गोरखपुर पहुंची। तारामंडल क्षेत्र के चंपा देवी पार्क में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित कर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगी। रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी, आराधना मिश्रा मोना आदि भी शामिल होंगी। रैली की कामयाबी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जीतोड मेहनत कर रहे थे।

प्रदेश अध्‍यक्ष व राष्‍ट्रीय सचिव ने कई दिन से डाला है डेरा

प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह कई दिन से गोरखपुर में डेरा डाल रखा है। 30 अक्‍टूबर की शाम को उन्‍होंने रैली स्थल का निरीक्षण भी किया। अजय लल्लू ने कहा कि रैली के लिए पूरा प्रदेश उत्साहित है। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था फेल है। लोग प्रियंका के आने का इंतजार कर रहे हैं। विश्व विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है।

रैली स्‍थल का निरीक्षण के दौरान यह रहे शामिल

प्रदेश अध्‍यक्ष और राष्‍ट्रीय सचिव के रैली स्‍थल का निरीक्षण करने के दौरान त्रिभुवन नारायण मिश्र, विवेकानंद, अमरेंद्र मल्ल, विवेक श्रीवास्तव, तौकीर आलम, उदयवीर सिंह, आलोक शुक्ल, अनुराग तिवारी, संजीव सिंह सोनू, मोहम्मद अरशद, अरशद परवेज, जावेद जमा अंसारी, तस्लीम आलम, जमशेद, ताहिर, शिबू खान आदि मौजूद रहे।

प्रियंका की आठ प्रतिज्ञा से उत्‍साहित हैं लोग

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की क्षेत्रीय प्रवक्ता डा. सुरहिता करीम ने 30 अक्‍टूबर को बैंक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में हुई बैठक में कहा कि प्रियंका की आठ प्रतिज्ञा से लोग उत्साहित हैं। महिला, युवा, किसान समेत समाज का हर वर्ग प्रियंका के साथ है। उन्होंने नागरिकों से भारी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की।

प्रियंका को सुनने के लिए लोग बेताब

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य डा. सैय्यद जमाल ने लोगों से मुलाकात कर प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली की जानकारी दी। कहा कि लोग प्रियंका को सुनने के लिए बेताब हैं। रैली के लिए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जुटे हुए हैं। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद भी मौजूद रहेंगे।

रैली को लेकर पूरे पुर्वांचल में है उत्‍साह

पूरे पूर्वांचल में रैली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश राम त्रिपाठी ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के सेवई, जंगलरानी, जंगल दीर्घन, दड़वा आदि गांवों में जनसंपर्क कर प्रियंका की रैली की जानकारी दी। इस दौरान अजय कुमार सिंह सैंथवार, आजाद बहादुर सिंह बंटू, सुब्रतो गांगुली, अशोक सिंह, देवेश सिंह, प्रिंस सिंह, आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे। इंटक के प्रदेश महासचिव डा. अविनाश पति त्रिपाठी ने भी जनसंपर्क किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात कर उन्हें रैली में आने का न्योता दिया।

विपक्षी हो गए हैं परेशान

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल सोनकर ने 30 अक्‍टूबर को शहर में जनसंपर्क करने के बाद कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली को लेकर लोगों का उत्साह देख विपक्षी पार्टियां परेशान हैं। यह रैली न सिर्फ पूर्वांचल वरन पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव ले आएगी। प्रदेश के नागरिक महंगाई, भ्रष्टाचार और खराब कानून-व्यवस्था से त्रस्त हो चुके हैं। सभी को प्रियंका में अच्छे उत्तर प्रदेश का भविष्य दिख रहा है।