shobhit University Gangoh
 

मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा किट नहीं दिए जाने पर योगी सरकार पर बरसी प्रियंका गांधी

मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा किट नहीं दिए जाने पर योगी सरकार पर बरसी प्रियंका गांधी
  • प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर डॉक्टरों से अन्याय करने का आरोप लगाया है
  • प्रियंका ने वीडियो ट्वीट कर कहा, मेडिकल स्टाफ को नहीं दिया जा रहा सुरक्षा किट
  • उन्होंने यूपी सरकार से अपील की, डॉक्टरों से अन्याय न करें बल्कि उनकी बात सुनें

लखनऊ: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनिया भर में लड़ाई चल रही है। संकट की इस घड़ी में सीमित संसाधनों के बावजूद डॉक्टर्स दिन रात मरीजों की चिकित्सा में लगे हैं। इस बीच बांदा में नर्सों और मेडिकल स्टाफ द्वारा वेतन और सुरक्षा उपकरणों की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने डॉक्टरों की इस मांग का समर्थन करते हुए प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया है।

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने योगी सरकार पर डॉक्टरों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। अपने ट्वीट में प्रियंका ने कहा कि इस समय मेडिकल स्टाफ को सबसे ज्यादा सहयोग की जरूरत है जो जीवनदाता हैं और योद्धा की तरह मैदान में हैं लेकिन बांदा में नर्सों और मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा उपकरण न देकर और उनका वेतन काटकर उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है।
योगी सरकार पर निशाना
कांग्रेस महासचिव ने इसके लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, ‘मैं यूपी सरकार से अपील करती हूं कि यह समय योद्धाओं के साथ अन्याय करने का नहीं बल्कि उनकी बात सुनने का है।’ प्रियंका ने जो वीडियो साझा किया है उसमें एक महिला डॉक्टर बांदा राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल स्टाफ के कार्य बहिष्कार के बारे में बात कर रही हैं। डॉक्टर बता रही हैं कि उन लोगों की आइसोलेशन वॉर्ड में ड्यूटी लगाई है लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा किट, मास्क या सेनेटाइजर मुहैया नहीं कराया गया है। इतना ही नहीं, इस महीने उनका वेतन भी काटा गया है।
नौकरी से निकालने की धमकी
डॉक्टर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस बारे में कॉलेज प्रशासन से बात करनी चाही तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाए।
Jamia Tibbia