परिवहन बस स्टैण्ड पर प्राइवेट वाहनों का कब्जा
देवबंद [24CN] : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम नगरपालिका को बस स्टैण्ड का 17000 रुपये महीना किराया देने के बावजूद भी आज तक यात्रियों को कोई सुविधा नही दिला सका है।
लगभग तेह वर्ष पूर्व मौलाना हसीब सिद्दिकी नगरपालिका देवबंद के चेयरमैन थे उस समय जिला परिवहन अधिकारी व उनके बीच देवबंद मे परिवहन निगम बस स्टैण्ड बनाने के लिए रूडकी मंगलौर प्राईवेट बस स्टैण्ड को 15000 रुपये महीना किराये पर लेने का करार हुआ था। नगरपालिका ने परिवहन विभाग को सभी यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था। नगरपालिका ने अपना कोई वादा नही निभाया और परिवहन विभाग ने भी एक रुपया प्रति यात्री विकास शुल्क वसूलने के बाद भी कोई सुविधा यात्रियों को उपलब्ध नही कराई है, बल्कि पूर्व चेयरमैन ने 2000 रुपये किराया बढा दिया था। इस प्रकार यात्रियों को सडक पर धूप में खडे होकर बसों का इन्तजार करना पडता है।
अफसोस की बात यह है, कि परिवहन विभाग के अधिकारी वर्षों से किराया दे रहे है, मगर सुविधाओं की मांग नही करते है। इस प्रकार परिवहन विभाग करोडों रुपया यात्रियों से विकास के नाम पर वसूलने के बाद भी बस स्टैण्ड पर सुविधाएं देने की ओर से खामोश बना है। इतने वर्षों में आजतक परिवहन विभाग यहां एक अपना बोर्ड तक नही लगवा सका है।