shobhit University Gangoh
 

जनता अदालत का आयोजन कर निजी स्कूल संचालकों ने जताया रोष

जनता अदालत का आयोजन कर निजी स्कूल संचालकों ने जताया रोष
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर जनता अदालत में रोष जताते निजी स्कूल संचालक।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने जिला मुख्यालय पर जनता अदालत का आयोजन किया जिसमें उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ बनाम सरकार पर कार्रवाई बरसात के कारण सरकार की अनुपस्थिति में नहीं हो पाई। इस कारण आगामी 11 अगस्त को पुन: जनता अदालत लगाने की घोषणा की गई।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भारी बारिश के बावजूद उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ के पदाधिकारी हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए तथा जनता अदालत का आयोजन किया। जनता अदालत को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष डा. अशोक मलिक ने कहा कि सरकार का नया फरमान निजी स्कूल संचालकों को कतई बर्दाश्त नहीं है क्योंकि निजी स्कूल आरटीआई के दायरे में नहीं आते हैं। इससे निजी स्कूलों का शोषण चरम सीमा तक बढ़ेगा तथा निजी स्कूलों की स्वायत्तता खत्म हो जाएगी। इसलिए निजी स्कूलों को आरटीआई के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सरकार निजी स्कूलों को कोई वित्तीय सहायता प्रदान नहीं कर रही है तो किस आधार पर आरटीआई के दायरे में लाना चाहती है। यदि सरकार हमें सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की तर्ज पर मानदेय/वेतन दे तो निजी स्कूलों को आरटीआई के दायरे में रखे। निजी स्कूलों को कोई आपत्ति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों द्वारा सिर्फ पांच प्रतिशत बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जबकि निजी स्कूल 70 प्रतिशत बच्चों को पढ़ाते हैं, उस पर सरकार ने 25 प्रतिशत गरीब व दुर्बल वर्ग के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी भी निजी स्कूलों पर थोप दी है। इस प्रकार कुल 95 प्रतिशत बच्चों की जिम्मेदारी निजी स्कूलों पर है। यदि सरकार पांच प्रतिशत बच्चों की जिम्मेदारी भी निजी स्कूलों को सौंप दे तो वह शिक्षा जगत में आमूलचूल परिवर्तन कर देंगे। लेकिन सरकार निजी स्कूलों को भी आर्थिक पैकेज दे ताकि हम जीजान से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करा सकें। सरकार हमें फीस प्रतिपूर्ति भी कराए।

जनता अदालत को अमजद अली एडवोकेट, के. पी. सिंह, गयूर आलम ने भी सम्बोधित किया। जनता अदालत में जज की भूमिका डा. अशोक मलिक, अधिवक्ता संजय शर्मा व एडवोकेट अमजद अली ने निभाई। इस दौरान बी. एन. पांडेय, प्रकाश पांडेय, सुशील पुंडीर, शशिकांत शर्मा, संजय रोहिला, मुकेश सहजवा, राजकुमार, विक्रांत शर्मा, गौरव, रेखा चौधरी, सुलोचना, सुषमा, लक्ष्य, अमरीश शर्मा, संजय रोहिला, गयूर आलम, देवेंद्र पंवार, अरविंद शर्मा, मुक्तदिर हसन, प्रवीण गुप्ता, दिनेश रूपड़ी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia