दानापुर में पेशी के लिए जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, 2 शूटर गिरफ्तार; छोटे सरकार है मृतक का नाम

- बृहस्पतिवार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम छोटे सरकार बताया जा रहा है। उसे बेउर जेल से लाया गया था। बिहटा थाने के सिकंदरपुर निवासी राजन सिंह का पुत्र अभिषेक उर्फ छोटे सरकार कई हत्याकांड का आरोपित है। मौके पर पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
दानापुर : बृहस्पतिवार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे कैदी की गोली मारकर (Danapur Firing) हत्या कर दी गई। मृतक का नाम छोटे सरकार बताया जा रहा है। उसे बेउर जेल से लाया गया था। बिहटा थाने के सिकंदरपुर निवासी राजन सिंह का पुत्र अभिषेक उर्फ छोटे सरकार कई हत्याकांड का आरोपित है। मौके पर पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के सिकंदरपुर निवासी रजन सिंह का पुत्र छोटे सरकार उर्फ अभिषेक कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिहटा थाना में आधा दर्जन मारपीट, छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं। नौबतपुर मसौढ़ी एवं जहानाबाद थाना में हत्याकांड का आरोपी था। पूर्व विधायक के स्वजनों के हत्याकांड में छोटे सरकार अपने बड़े भाई राहुल कुमार के साथ जेल में बंद था।
इसी तरह पहले भी हो चुकी है हत्या
जिस तरह छोटे सरकार की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या की गई है, इसी तरह बिहटा सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह की हत्या मामले में सजायाफ्ता अमित कुमार की झारखंड के देवघर कोर्ट परिसर में की गई थी।
18 जनवरी 2022 को बेउर जेल से देवघर में अपहरण के मामले में पेशी के लिए चार सशस्त्र पुलिस कोर्ट में पेश करती कि गोलियों से छलनी कर दिया गया था। देवघर कोर्ट परिसर में मारा गया शूटर भी बिहटा थाना क्षेत्र का रहने वाला था।