प्रधानाचार्य को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
- देवबंद के केएल जनता इंटर कालेज में सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य राकेश शर्मा को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक।
देवबंद [24CN] : सोमवार को केएल जनता इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानाचार्य राकेश शर्मा व वरिष्ठ परिचारक ऋषिपाल को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक दीपकराज सिंघल ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य राकेश शर्मा और वरिष्ठ परिचारक ऋषिपाल द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। नवनियुक्त प्रधानाचार्य राजकुमार और पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने भी विचार रखें। इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए राकेश शर्मा व ऋषिपाल को प्रशस्ति पत्र भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन मनीष त्यागी ने किया। इस दौरान संजय कुमार, बलदेव राज शर्मा, विजयपाल सिंह, ईश्वर सिंह, आलोक कुमार, नर्मदा त्यागी, मनीष त्यागी, अनुज त्यागी, अभिलाष शर्मा, सुमन शर्मा, गौरव राव, हर्षवर्धन त्यागी, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
