पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी दिल्ली के लिये हुये रवाना किसानों की लडाई में होगें शामिल

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी दिल्ली के लिये हुये रवाना किसानों की लडाई में होगें शामिल

देवबंद [24CN] । पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हो गया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की लड़ाई पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा आखरी दम तक लड़ेगा। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का अन्नदाता किसान सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है किसानों पर कितना कर्ज बढ़ गया है कि उनके पास आत्महत्या करने के अलावा या दिल्ली में कड़कती हुई ठंड में आसमान के नीचे अपनी लड़ाई लड़ने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है केंद्र सरकार हठधर्मी कर रही है।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को चैधरी चरण सिंह व लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्रियों से सीख लेकर देश के अन्नदाता किसानों को तुरंत बुलाकर सह सम्मान देश के अन्नदाता किसानों के विरोधी तीनों कृषि बिलो को वापस ले लेना चाहिए और देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाना चाहिए जो आजादी से अब तक 73 वर्षों में नहीं मिला है। जिसके कारण देश का अन्नदाता किसान कर्जमंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है।

भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से तीनों कृषि बिलों को तत्काल वापस लेने किसानों को उसकी उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाने किसानों के सभी कर्ज मुक्त कराने गन्ने का रेट 600 कुंतल तत्काल घोषित कराने वह चीनी मिलों से पिछले वर्षों का गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने की भी मांग की। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के साथ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वाजिद अली त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान मंडल अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी प्रदेश सचिव विनोद सैनी दूसरे प्रदेश महामंत्री आसिम जुनैद खान मलिक सहित सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए।