shobhit University Gangoh
 

चीन को दुनिया में अलग-थलग करने की तैयारी शुरू, टेलिकॉम कंपनियों से चीन से आयात बंद करने को कहा

चीन को दुनिया में अलग-थलग करने की तैयारी शुरू, टेलिकॉम कंपनियों से चीन से आयात बंद करने को कहा

 

  • भारतीय सैनिकों पर हमले का चीन को भुगतान होगा अंजाम
  • भारतीय टेलिकॉम कंपनियों से चीन के इक्विपमेंट बैन की अपील
  • टेलिकॉम मिनिस्ट्री ने कहा कि BSNL 4G अपग्रेडेशन में चीन की एंट्री नहीं
  • भारत में टेलिकॉम इक्विपमेंट का बाजार 12 हजार करोड़ सालाना का है

नई दिल्ली
लद्दाख के गलवान घाटी की घटना के बाद चीन के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। चारों तरफ से उसे सबक सिखाने की आवाज आ रही है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने #BoycottChineseProducts की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, टेलिकॉम मंत्रालय ने BSNL, MTNL और अन्य टेलिकॉम कंपनियों से कहा है कि वे चीन के इक्विपमेंट को बैन करें।

टेलिकॉम मिनिस्ट्री ने कहा कि वह BSNL के 4G अपग्रेडेशन को लेकर पुराने टेंडर कैंसल कर देगा। पुराने टेंडर कैंसल कर दिए जाने के बाद आगे से वह टेंडर प्रक्रिया में शामिल भी नहीं हो सकेगा।

चाइनीज कंपनी ZTE का BSNL सबसे बड़ा कस्टमर है। वह इसे छह सर्विस एरिया में सपॉर्ट करता है। प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां पहले से ही चीन पर निर्भरता घटा रही हैं। वर्तमान में ZTE भारती एयरटेल के लिए 2 सर्कल में और वोडाफोन आइडिया के लिए पांच सर्कल में काम करता है। ZTE चीन का लीडिंग टेलिकॉम इक्विपमेंट कंपनी है।

Jamia Tibbia