प्रीमियम Petrol 2 रुपये, इंडस्ट्रियल डीजल के 22 रुपये बढ़े दाम, AIMIM और सपा की आई पहली प्रतिक्रिया
New Delhi: पेट्रोल कंपनियों द्वारा प्रीमियम, स्पीड पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं.
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि गरीब को पहले ही गैस नहीं मिल रहा था. अब पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान भी महंगे होंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह भार जनता पर नहीं डालना चाहिए था.
वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता शादाब चौहान ने कहा कि सरकार अपना मुनाफा कमाने के चक्कर में है. भारत से भूटान तेल खरीदता है लेकिन वहां सस्ता है, यहां महंगा है. उन्होंने कहा कि हमने पहली ही चिंता व्यक्त की थी कि सरकार को संजीदगी से काम करना चाहिए. तेल की कीमतें बढ़ाना अनुचित है. सरकारों को अपना मुनाफा कम करना चाहिए.
एआईएमआईएम नेता ने कहा कि महंगाई को कंट्रोल करने के लिए सरकार के पास कोई पॉलिसी नहीं है. यह सब सरकार की नाकामी का नतीजा है. तेल की कीमतें बढ़ने का असर, लोगों की जिंदगी पर भी पढ़ेगा.
