प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर प्रार्थनासभाएं आयोजित

प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर प्रार्थनासभाएं आयोजित
  • सहारनपुर में गिरिजाघर में क्रिसमस पर्व मनाते बच्चे व फादर।

सहारनपनुर [24CN]। ईसाई समाज द्वारा जिले के विभिन्न गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय मिशन कम्पाउंड स्थित चर्च, सोफिया स्कूल स्थित चर्च, चक हरेटी स्थित चर्च व गिल कालोनी स्थित व चर्च, चर्च कम्पाउंड चर्च में आज प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभाओं में फादर द्वारा प्रभु यीशु मसीह द्वारा मानवता की भलाई के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रभु यीशु मसीह का संदेश पढ़कर सुनाया गया।

इस अवसर पर गिरिजाघरों में सेंटाक्लाज द्वारा बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए। इस दौरान भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व ईसाई धर्म के अनुयायी मौजूद रहे। क्रिसमस पर्व के मद्देनजर इसाई धर्म के लोगों द्वारा जहां गिरिजाघरों को इंद्रधनुषी रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया था। वहीं अपने घरों को भी लाइटों से सजाया गया था जिनकी छटा देखते ही बनती थी। क्रिसमस के उपलक्ष में ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा घरों में अनेक प्रकार व्यंजन बनाकर प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस मनाया गया।